फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF arrests Pakistani intruder from Border adjoining Gurharsahai in Punjab

सफलता: भारत में घुस रहा पाकिस्तानी चढ़ा बीएसएफ के हत्थे, दो सिम-कैंची समेत अन्य सामान बरामद

Thu, 11 Nov 2021 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
BSF arrests Pakistani intruder from Border adjoining Gurharsahai in Punjab
सरहद से पकड़ा गया पाक घुसपैठिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में गुरुहरसहाए से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए घुसपैठिये से पाक मोबाइल कंपनी के दो सिम कार्ड, एक छोटी कैंची, पर्स, बैग और अन्य सामग्री बरामद हुई है। बीएसएफ अधिकारियों ने गहन पूछताछ के बाद घुसपैठिए को थाना गुरुहरसहाए के हवाले किया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीएसएफ ने बीओपी शम्सके के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए दबोचा है। पकड़े गए घुसपैठिए की पहचान नजीबुल्लाह खान पुत्र अब्दुल्ला खान वासी मला खेल कंडवाल जिला मियां वाली (पाकिस्तान) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से पाक मोबाइल कंपनी के दो सिम कार्ड, एक पर्स, एक कैंची, दो पायजामे, एक सलवार, एक जैकेट, एक ट्रैक सूट, एक बैग और एक रजाई बरामद हुई है। बीएसएफ अधिकारियों ने पाक नागरिक से गहन पूछताछ करने के बाद उसे थाना गुरुहरसहाए के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई महल सिंह के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-दो के ए.सी रितेश कुमार ने पाक नागरिक नजीबुल्लाह खान को पुलिस के सुपुर्द किया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed