फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda: Extortion demanded from businessman in name of Lawrence Bishnoi

Bathinda: व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी एक करोड़ की रंगदारी, घर के आगे करवाई फायरिंग

Tue, 20 Sep 2022 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Bathinda: Extortion demanded from businessman in name of Lawrence Bishnoi
extortion
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम से व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने  परिवार के सदस्यों का जानी नुकसान करने की धमकी देकर घर के आगे फायरिंग भी करवाई। थाना रामां पुलिस ने पीड़ित अंकित गोयल के बयान पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज करवाए बयान में व्यापारी अंकित गोयल ने बताया कि 13 और 15 सितंबर को उसे व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसके बाद 17 सितंबर को उसके घर के आगे फायरिंग करवा दी। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे उस समय भी फोन कर कहा कि तुम्हारे घर के आगे फायरिंग हो रही है। अगर तुमने एक करोड़ रुपये न दिए तो तुम्हारे परिवार को जान का नुकसान करेंगे। पीड़ित के अनुसार उसे फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताते हुए एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। 
विज्ञापन


थाना रामां पुलिस के एसआई सुखपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने अंकित गोयल के बयान पर अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस जांच में कुछ सामने नहीं आता तब तक कुछ कहना मुशिकल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed