{"_id":"692196a3572129803f0d0b5e","slug":"barnala-two-accused-arrested-for-allegedly-trapping-people-demanding-money-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barnala: भोले-भाले लोगों को फंसाकर बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, फिर मांगते थे पैसे; महिला समेत दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barnala: भोले-भाले लोगों को फंसाकर बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, फिर मांगते थे पैसे; महिला समेत दो काबू
Sat, 22 Nov 2025 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Nov 2025 04:25 PM IST
सार
हरसिमरनप्रीत सिंह की मां सुखविंदर कौर निवासी बरनाला ने गुरजंट सिंह को बरनाला अपने किराए के घर में बुलाया वहीं पहले से मौजूद भोलासिंह और हरसिमरनप्रीत सिंह ने उसे काबू कर लिया और फिर उसके परिवार से पैसे वसूलने की योजना बनाई।
विज्ञापन
punjab police
- फोटो : logo
विस्तार
बरनाला पुलिस ने फिरौती लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनकी आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाते थे और फिर उनसे पैसा वसूलते थे।
डीएसपी ने बताया कि मानसा निवासी संदीप सिंह ने थाना सिटी-2 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता गुरजंट सिंह को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। उनके पास गुरजंट सिंह के कुछ आपत्तिजनक वीडियो/फोटो भी हैं और वे उनसे फिराैती मांग रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी-2 में मामला दर्ज कर एक ट्रैप लगाया जिसमें शिकायतकर्ता संदीप सिंह को 50 हजार रुपये देकर नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पास भेजा गया।
विज्ञापन
जब पैसे की डिलीवरी की गई तो वहां हरसिमरनप्रीत सिंह निवासी बरनाला और राजवीर कौर निवासी संगरूर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 50 हजार रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में पता चला कि गुरजंत सिंह को खड्डी रोड पर एक मकान में बंधक बनाया गया था। जब उस जगह पर रेड की गई तो वहां से गुरजंट सिंह छुड़ाया गया और वारदात में उपयोग किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
जांच में सामने आया कि हरसिमरनप्रीत सिंह की मां सुखविंदर कौर निवासी बरनाला ने गुरजंट सिंह को बरनाला अपने किराए के घर में बुलाया वहीं पहले से मौजूद भोलासिंह और हरसिमरनप्रीत सिंह ने उसे काबू कर लिया और फिर उसके परिवार से पैसे वसूलने की योजना बनाई। उन्होंने बताया हरसिमरनप्रीत सिंह, भोला सिंह और राजवीर कौर को हिरासत में ले लिया गया है। सुखविंदर कौर की अभी तलाश जारी है।