फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bag snatched from woman in kotkapura

Punjab: कोटकपूरा में बस स्टैंड के बाहर खड़ी महिला से बैग छीन भागे नकाबपोश, 6 लाख की नकदी थी

Wed, 15 Jan 2025 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:27 AM IST
सार

महिला को अपने पति के साथ मोहाली फोर्टिस अस्पताल में दवाई लेने जाना था।

विज्ञापन
Bag snatched from woman in kotkapura
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कोटकपूरा के मुख्य बस स्टैंड के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश नौजवानों ने एक महिला से करीब 6 लाख रुपये की नगदी और अन्य दस्तावेज वाला पर्स छीन लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच का काम शुरू कर दिया और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक से सेवामुक्त प्रबंधक विजय अरोड़ा ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दवाई लेने जाना था। वहां से उन्हें पटियाला में खरीदे गए मकान की रजिस्ट्री भी करवानी थी जिसके लिए वह अपने साथ करीब छह लाख रुपये की नगदी लेकर जा रहे थे। यह पैसे सुनीता के पर्स में थे। विजय अरोड़ा अपनी पत्नी को बस स्टैंड के बाहर छोड़कर स्कूटर को घर पर खड़ा करने के लिए चले गए। इसी दौरान शहर की तरफ से आए मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोशों ने सुनीता से पर्स छीना और मोगा रोड की तरफ फरार हो गए। हालांकि सुनीता ने नौजवानों का विरोध किया, लेकिन उनके हाथ में पर्स की सिर्फ बेल्ट ही रह गई जबकि मोटरसाइकिल सवार पर्स लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच का काम शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की शिनाख्त के लिए बस स्टैंड समेत आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed