फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Audio of Aam Aadmi Party leader asking for bribe gone viral 

Bathinda: थानेदार के तबादले के लिए आप नेता ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल, पार्टी ने किया बाहर

Sun, 03 Jul 2022 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 01:58 PM IST
सार

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने नेता को पार्टी से निकाल दिया है। भूचचो मंडी के विधायक मास्टर जगजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया। 

विज्ञापन
Audio of Aam Aadmi Party leader asking for bribe gone viral 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बठिंडा जिले से संबंधित आम आदमी पार्टी के एक नेता की रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल हुई है। ऑडियो में आम आदमी पार्टी के एससी विंग के ब्लॉक इंचार्ज की किसी व्यक्ति से बात हो रही है। आप नेता बात करने वाले व्यक्ति से पूछ रहा है कि आपके पास देने के लिए पहले कुछ है तो दो, बाद में जैसे मर्जी कर लेना। सामने वाला व्यक्ति कहता है कि वह उनकी इज्जत करता है। लेकिन इसके साथ ही आम आदमी पार्टी का नेता कहता है कि पीए को भी कुछ देना होगा।
विज्ञापन


आप नेता से बात करने वाला व्यक्ति गोनियाना पुलिस थाने में लगे किसी पुलिस अधिकारी का नाम लेकर कह रहा था कि किली निहाल सिंह वाला चौकी में लगना चाहता है। आप नेता कह रहा है उससे बात करके किली निहाल सिंह वाला में तैनात करा देंगे। सामने वाला व्यक्ति पूछता है कि कितने पैसों की बात करें। इस पर आप नेता बोल रहा है कि ज्यादा से ज्यादा ₹15 हजार पीए को देंगे। उक्त व्यक्ति बोला कि 30 हजार में बात कर लेगा। आप नेता से बात करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर 30 हजार में मान गया तो बात कर लेना। आप नेता का जवाब था कि चलो जल्दी बात करो, मुझे भी पैसों की जरूरत है। उक्त व्यक्ति नेता को बोल रहा है कि आज तो मेरी टांगों में बहुत दर्द है। आगे से आप नेता बोला है कि अगर जेब में चार पैसे हो तो टांगे भी दर्द नहीं करती। अब अपने पास पैसा नहीं है, इसलिए ही टांगें दर्द करती हैं । वहीं दूसरी ओर इस ऑडियो के वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने उसको पार्टी से निकाल दिया है। भूचचो मंडी के विधायक मास्टर जगजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed