फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attacked on minor boy with sword in Ludhiana of Punjab

थाने के पास गुंडागर्दी: बीच बाजार नाबालिग पर किया तलवारों से हमला, एक घंटे बाद लहुलूहान मिला

Tue, 25 May 2021 11:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 May 2021 11:08 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में बीच बाजार गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बाइक सवार हमलावरों ने नाबालिग लड़के पर तलवारों से हमला किया और इसके बाद अपनी ही बाइक पर बैठा भी ले गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
Attacked on minor boy with sword in Ludhiana of Punjab
जगरांव में युवक को पीटते आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जगरांव थाना सिटी से महज 500 मीटर की दूरी पर शहर के मुख्य अनारकली बाजार में सोमवार को सरेआम गुंडागर्दी हुई। तीन बुलेट मोटरसाइकिल सवार तलवारों से लैस आरोपियों ने कपड़े की दुकान पर काम करने वाले एक नाबालिग पर तलवारों से हमला कर उसे घायल हालत में उठा ले गए। इस वारदात से बाजार के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आ गए।

विज्ञापन


इस दौरान किसी ने नाबालिग को बचाने की कोशिश नहीं की। वहीं कुछ लोग वीडिया बनाने में व्यस्त थे। जानकारी के मुताबिक वारदात सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। तीन बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तलवार लेकर शहर के मुख्य अनारकली बाजार की एक कपड़े की दुकान वाहिया क्लॉथ हाउस पर काम करने वाले नाबालिग सचिन कुमार को उसकी दुकान से बाहर निकाला और तलवारों से वार कर जख्मी कर दिया और नाबालिग को अगवा भी कर लिया, जबकि उनका एक साथी पैदल उनके पीछे चला गया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वारदात से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। लगभग एक घंटे बाद नाबालिग घायल हालत में नई दाना मंडी में पड़ा मिला, जिसकी जानकारी पुलिस को मिलते थाना सिटी के पुलिस कर्मचारियों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी जितेंद्र जीत सिंह ने बताया कि अभी घायल का बयान दर्ज नहीं हुआ है। नाबालिग के पिता के मुताबिक हमला करने वाले लड़के उनके मोहल्ले के ही रहने वाले हैं और पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और बाजार में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed