Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI and head constable arrested for taking 50 thousand bribe in Barnala

खाकी दागदार: घूसखोर ASI और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, घड़ी, सोने की चेन और आईफोन के बदले ले रहे थे मोटी रकम

Mon, 03 Mar 2025 04:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Mar 2025 04:56 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में विजिलेंस ने घूसखोर दो पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
ASI and head constable arrested for taking 50 thousand bribe in Barnala
विजिलेंस की हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है। इसके तहत सरकार ने पुलिस विभाग के कई बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर भी किया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मुलाजिम घूस लेकर महकमे को दागदार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के बरनाला में विजिलेंस ने घूसखोर दो पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। मामला बरनाला के महल कलां थाने का है, जहां एएसआई जग्गा सिंह और हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने एक मामले में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शराब के ठेके पर तोड़फोड़ के मामले में नामजद एक युवक से उसका सामान लौटाने के बदले में उसके परिवार से 50 हजार रुपये ले रहे थे।
विज्ञापन




विजिलेंस विभाग बरनाला के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि सोमवार को थाना महल कलां के दो पुलिस कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। एक पुलिस मामले में उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिस पर विजिलेंस ने मौके पर रेड कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता परविंदर कौर निवासी बरनाला ने शिकायत दर्ज कराई है कि महल कलां थाने के एएसआई जग्गा सिंह और हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने उसके भाई को किसी मामले में गिरफ्तार किया था। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक घड़ी, डेढ़ तोला सोने की चेन, आईफोन और 10 हजार रुपये बरामद हुए, जिसे पुलिसकर्मियों ने दर्ज नहीं किया। जब उन्होंने उक्त पुलिस कर्मियों से ये सामान की मांगा तो सामान के बदले 50 हजार रुपये की मांग की। इस शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने महल कलां थाने में छापेमारी कर एएसआई जग्गा सिंह और सीनियर कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया विभाग ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed