फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI accused of assault in Kapurthala

Kapurthala: सुल्तानपुर लोधी थाने में तैनात ASI पर मारपीट-अश्लील हरकतें करने के आरोप, दो युवकों ने दी शिकायत

Sat, 25 Jan 2025 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 04:06 PM IST
सार

पीड़ित युवकों ने कहा कि उन्हें इस घटना से बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। वे घर जाने के बजाय काली बेई में कूदने के बारे में सोचने लगे, फिर अपने परिवार के बारे में सोचकर रुक गए। अब युवकों की प्रशासन से मांग है कि उन्हें न्याय दिया जाए।

विज्ञापन
ASI accused of assault in Kapurthala
पीड़ित युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के थाने में तैनात एक एएसआई पर दो युवकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवकों ने एएसआई पर अवैध रूप से हिरासत में रखने के साथ साथ मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकतें करने के भी आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी शिकायत भेजी है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी एएसआई ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जांच करवाने की बात कही है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन आशु चड्ढा और चेतन शर्मा ने बताया कि आशु को किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी थी, जब वह थाने पहुंचे तो वहां एएसआई बलदेव सिंह मिले जो उन्हें अपने कमरे में ले गया। उसने उनकी बात सुनने के बाद राजीनामे के लिए एक लाख रुपये की मांग की और कहा कि राजीनामा करा दूंगा। हमने उनसे कहा कि सर हमें उनसे करीब चार लाख रुपये लेने हैं। 
विज्ञापन




इसी बीच बलदेव सिंह ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उन्हें ऐसा लगा जैसे उसने कोई नशा किया हो, वह बदतमीजी करने लगा और कपड़े उतारने को कहने लगा। उसने अश्लील हरकतें की जिसका उन्होंने विरोध किया। उसके बाद थानेदार पुलिस प्रमुख के कार्यालय के पास ले गया। जहां उसने मारपीट की और गाली-गलौज की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवकों ने कहा कि उन्हें इस घटना से बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। वे घर जाने के बजाय काली बेई में कूदने के बारे में सोचने लगे, फिर अपने परिवार के बारे में सोचकर रुक गए। अब युवकों की प्रशासन से मांग है कि उन्हें न्याय दिया जाए। युवकों ने इस संबंध में मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी लिखित शिकायत भेजी है। 


जब पत्रकारों ने एएसआई बलदेव सिंह से बात की, तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई हरकत नहीं की। युवक उनके पास सिर्फ शिकायत दर्ज कराने आए थे। उन पर लगाए जा आरोप झूठे हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed