फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritpal may surreAmritpal surrender nder today: Police detained two helpers, increased security in Gurudwaras

सरेंडर करेगा अमृतपाल: प्रदेश में गुरुद्वारों की सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस ने सील किया तलवंडी साबो का एरिया

Thu, 13 Apr 2023 04:43 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Apr 2023 04:43 PM IST
सार

अमृतपाल पिछले 27 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के आज सरेंडर करने की सूचना मिल रही है। जिसके चलते पुलिस ने पंजाब में गुरुद्वारों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Amritpal may surreAmritpal surrender nder today: Police detained two helpers, increased security in Gurudwaras
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले 27 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहे वारिस पंजाब दे का मुखी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की सूचना मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस अमृतपाल पर शिकंजा कसने के लिए उसके दो मददगार राजू और कुलदीप को होशियारपुर से हिरासत में लिया गया है जो दोनों रायपुर गांव से पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


गुरुद्वारों की सुरक्षा बढ़ाई
मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल ने इसी गांव में एनआरआई की कोठी से दूसरा वीडियो जारी किया था। पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही उस पर दबाव बनता जा रहा है। वहीं, पुलिस ने सरेंडर की सूचना मिलते ही गुरुद्वारों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। डीजीपी गौरव यादव बाद दोपहर बठिंडा पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि तलवंडी साबो में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। राज्य में अमन कानून की स्थिति को कायम रखा जाएगा।
विज्ञापन


अमृतपाल का नाम लिए बिना डीजीपी ने कहा कि वांटेड व्यक्ति को हम गिरफ्तार करेंगे। इसके अलावा पुलिस किसी भी शरारती तत्व को अमन कानून भंग नहीं करने देगी। डीजीपी ने कहा कि उनके द्वारा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया है। दमदमा साहिब के समीप भारी पुलिस फोर्स को तैनात किए जाने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अप्रैल को दमदमा साहिब में अमृतपाल के आत्मसर्मपण की चर्चा
गुरुवार को दिन भर चर्चा चलती रही कि आज दमदमा साहिब में अमृतपाल सिंह द्वारा पुलिस के सामने आत्मसर्मपण किया जा सकता है लेकिन दोपहर तक जब ऐसी कोई बात सामने नहीं आई तो नई चर्चा चली कि 14 अप्रैल को दमदमा साहिब में शिअद अमृतसर की कांफ्रेंस के दौरान अमृतपाल सरेंडर कर सकता है। इसी के चलते पुलिस ने तलवंडी एरिया को चारों तरफ से पुलिस नाकाबंदी कर सील कर दिया है। इसके अलावा संदिग्ध जगहों पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि अगर अमृतपाल द्वारा 14 अप्रैल को सरेंडर किया जाएगा तो वह 13 अप्रैल की रात को किसी तरह तलवंडी साबो में पहुंचने का प्रयास करेगा।



सुरक्षा एजेंसियों को गुप्तचर विभाग से मिली इनपुट के बाद हरिमंदिर साहिब के आसपास व वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के मुखी अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुर खेड़ा में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि अमृतपाल वैसाखी वाले दिन पंजाब के तीन तख्तों, दमदमा साहिब, आनंदपुर साहिब या फिर अकाल तख्त साहिब में से किसी एक पर आत्मसमर्पण कर सकता है।

जिस को लेकर सुरक्षा राज्य भर में बढा दी गई है। जानकारी मिली कि अमृतपाल वैसाखी पर अपने परिवार के सदस्यों को मिलने आ सकता है या फिर परिवार के लोग उसे मिलने जा सकते है। इस को लेकर भी गांव जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

राज्य में सुरक्षा व नाकाबंदी बढ़ाई

अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद संभावनाएं बढ़ गई है कि अमृतपाल सिंह को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। जिस के चलते अमृतपाल खुद गिरफ्तार होने की जगह आत्मसमर्पण कर सकता है। उधर बटाला के बाद अब अमृतसर के रेलवे स्टेशन व आसपास अमृतपाल की सूचना देने के लिए पोस्टर लगाए गए है। अमृतपाल ने अकाल तख्त के जत्थेदार को वीडियो के माध्यम से अपील की थी कि वैशाखी पर सरबत खालसा बुलाया जाए। जिस को जत्थेदार अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नजरअंदाज कर दिया। 

गांव जल्लूपुर खेड़ा और हरिमंदिर साहिब के आसपास भी सुरक्षा के किए सख्त इंतजाम

दूसरी और अकाली दल अमृतसर की ओर से दमदमा साहिब में पंथक कांफ्रेस करने का एलान किया हुआ है। अकाली दल अमृतसर शुरू से ही अमृतपाल का समर्थक रहा है। पुलिस को यह भी आकंशा है कि अमृतपाल सिंह, अकाली दल अमृतसर की कांफ्रेंस में भी सरेंडर कर सकता है। जिस को लेकर राज्य भर में पुलिस व अर्धसैनिक बलों की नकाबांदी मजबूत कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed