{"_id":"6186641961a9ac4dd6551144","slug":"accused-of-murder-attacked-in-bathinda-jail-by-other-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: केंद्रीय जेल में बंद हत्यारोपी पर अन्य कैदियों ने किया हमला, सिविल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: केंद्रीय जेल में बंद हत्यारोपी पर अन्य कैदियों ने किया हमला, सिविल अस्पताल में भर्ती
Sat, 06 Nov 2021 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Nov 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद हत्यारोपी पर शनिवार को कुछ अन्य कैदियों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल कैदी मनीपाल पारस निवासी संगरूर को जेल प्रशासन की ओर से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद जेल की पुलिस चौकी के एसआई संदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में दाखिल हत्यारोपी मनीपाल पारस ने बताया कि वह शनिवार को जेल में बने पार्क में बैठा था। इसी दौरान कुछ कैदी वहां पर आए और तेजधार पत्तियों से उस पर हमला कर दिया। उसने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है लेकिन आरोपी जेल में बिना बात के ही उसके साथ मारपीट एवं झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बारे में थाना कैंट के इंस्पेक्टर हरनेक सिंह ने बताया कि घटना के बाद एसआई संदीप सिंह मौके पर पहुंचे थे और घटना के थोडी देर बाद वे पीड़ित का बयान लिखने के लिए सिविल अस्पताल गए थे। लेकिन वहां पर दाखिल कैदी बयान के लिए अनफिट होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन