फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Abohar Young Woman Body Found Hanging in PG Police Launch Investigation

Abohar: पीजी में लटका मिला युवती का शव, रात डेढ़ बजे जानकार के आने पर खुलासा; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Apr 2026 01:22 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 01 Apr 2026 01:22 PM IST
सार

पीजी संचालिका मीनू अनेजा के अनुसार गीता पिछले करीब एक वर्ष से यहां रह रही थी। बीते सप्ताह ही उसने सामान्य कमरे से एसी रूम में शिफ्ट किया था।

विज्ञापन
Abohar Young Woman Body Found Hanging in PG Police Launch Investigation
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर में बस स्टैंड के पीछे स्थित एक पीजी में रह रही युवती का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान अरनीवाला निवासी 28 वर्षीय गीता के रूप में हुई है, जो शहर के एक सिनेमा में कार्यरत थी।

विज्ञापन


घटना का खुलासा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब युवती का एक जानकार युवक पीजी पर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही कमरे में जाकर देखा गया, तो वहां युवती पंखे से लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पीजी संचालिका मीनू अनेजा के अनुसार गीता पिछले करीब एक वर्ष से यहां रह रही थी। बीते सप्ताह ही उसने सामान्य कमरे से एसी रूम में शिफ्ट किया था। घटना वाली रात वह करीब साढ़े 9 बजे काम से लौटी और सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालिका ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे रवि नामक युवक, जो खुद को गीता का जानकार बता रहा था, पीजी पहुंचा और उसकी तबीयत खराब होने की बात कहकर दरवाजा खुलवाया। जब कमरे में जाकर देखा गया तो युवती फंदे पर लटकी हुई थी।


सूचना मिलते ही थाना सिटी-1 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस अधिकारी मनिंदर सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें युवक रवि की भूमिका और मौत के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पीजी का रिकॉर्ड भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed