{"_id":"60b07956a08fb33bce170bd7","slug":"a-man-shot-by-robbers-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सैर कर रहे दंपति से लूट का प्रयास, पति ने ललकारा तो आरोपियों ने जांघ में मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: सैर कर रहे दंपति से लूट का प्रयास, पति ने ललकारा तो आरोपियों ने जांघ में मारी गोली
Fri, 28 May 2021 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 May 2021 10:33 AM IST
सार
रामपुरा सिटी में हुई पूरी वारदात पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब पुलिस इसके आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
बठिंडा में लूट के विरोध में पुरुष को गोली मारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के रामपुरा सिटी में गुरुवार देर रात्रि सैर कर रहे दंपति से लूट में असफल रहे लुटेरों ने पुरुष को गोली मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों एवं थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने घायल हरपाल सिंह उर्फ पाला के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सिटी रामपुरा के इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि गुरुवार देर रात हरपाल सिंह उर्फ पाला अपनी पत्नी के साथ कचरिया मोहल्ला में सैर कर रहा था। अचानक पीछे से दो युवक आए और उन्होंने पाला की पत्नी के कान की बालियां झपटने की कोशिश की। इसी दौरान पाला लुटेरों के साथ भिड़ गया तो लुटेरों ने अपने पिस्तौल से उसकी जांघ पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया और दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने घायल को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार सुबह घायल हरपाल सिंह उर्फ पाला के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट एवं हत्या करने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खाली कारतूस और घटना की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया
थाना सिटी रामपुरा के इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि घटना के वक्त दोनों आरोपियों में से एक आरोपी ने पिस्तौल से हरपाल पर दो फायर किए थे। चले हुए दोनों कारतूस के खोल को पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की पूरी फुटेज को कब्जे में लिया है। इसमें दोनों आरोपी महिला से लूट का प्रयास कर रहे हैं और महिला का पति लुटेरों से भिड़ रहा है।