{"_id":"6b3c529a9a1255230b5e6743185d05af","slug":"crime-punjab-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके गई तो पति ने कर दिया ससुर का कत्ल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी मायके गई तो पति ने कर दिया ससुर का कत्ल
तलवाड़ा (होशियारपुर)
Updated Sat, 19 Oct 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के होशियारपुर गांव बडाला में शुक्रवार को एक व्यक्ति को उसके दामाद ने तेजधार हथियार से वार कर मार डाला। मृतक की पत्नी के मुताबिक उनकी बेटी अपने पति से विवाद होने पर वीरवार को मायके चली आई थी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उनका दामाद तेजधार हथियार लिए वहां पहुंचा। जब ससुर ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने तेजधार हथियार से कई वार कर उनकी हत्या कर दी। तलवाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव बडाला शिमला कुमारी ने तलवाड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुनीता देवी का विवाह सात साल पहले गांव रैली के सुरजीत सिंह राणा से किया था।
विज्ञापन
सुनीता का उसके पति से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ और वीरवार शाम वह अपने मायके चली आई। कुछ देर बाद उनका दामाद सुरजीत सिंह ने हाथ में तेज धार हथियार लिए उनके घर पहुंचा और गुस्से में दरवाजा खोलने को धमकाने लगा। उसके हाथ में हथियार देख कर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।
इस पर वह दीवार फांदकर घर में आ गया। उसके ससुर बंसीलाल ने सुरजीत को समझाने की कोशिश की तो उसने तेज हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया। तलवाड़ा पुलिस ने शिमला कुमारी की शिकायत पर सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।