फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   couple swallowed poison

आर्थिक तंगी से परेशान दंपति ने निगला जहर

Thu, 26 Sep 2013 11:10 PM IST
अमर उजाला, नवांशहर
अमर उजाला, नवांशहर Updated Thu, 26 Sep 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
couple swallowed poison
पंजाब में नवांशहर के राहों के पास गांव बजीदपुर में आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी से जहर निगल लिया। जहर से वीरवार को पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


पति अभी गंभीर हालत में है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।  गांव बजीदपुर निवासी संतोख सिंह ने बताया कि उनके बेटे इंद्रजीत सिंह (32) ने लगभग दो साल पहले एक टिप्पर लोन पर लेकर रेत बजरी ढोने का काम शुरू किया था।

संतोख के अनुसार कुछ महीने तो उनके बेटे का काम ठीकठाक चला, लेकिन पिछले करीब एक-डेढ़ साल से रेत और बजरी पर पाबंदी लग गई। इससे उसका काम धंधा बंद होने के कगार पर पहुंच गया। ट्रक की किश्तें देना भी उसके लिए मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि इससे घर में आर्थिक तंगी आ गई। इस कारण उनका बेटा और बहू
विज्ञापन

बहुत परेशान रहते थे।

 उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को परेशानी के चलते कथित तौर पर दोनों ने जहरीली चीज निगल ली। उन दोनों को तुरंत नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वीरवार सुबह संदीप कौर (30) की मौत हो गई। इंद्रजीत की हालत अभी गंभीर है। थाना राहों के एसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस लड़की की मां गुरदेव कौर के बयान पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed