{"_id":"87545f18b50ac548388918c09ccfd6d7","slug":"continue-subsidy-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए सबसिडी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए सबसिडी जारी
संगरूर
Updated Sun, 29 Dec 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीसी प्रीतम सिंह जौहल ने बताया कि जिले के किसानों को राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा मिशन और आरकेवीआई फसली विविधता के तहत रखे लक्ष्यों के मुताबिक खेती औजारों पर 7.40 करोड़ रुपये की सबसिडी मुहैया करवाई गई है।
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में खेतीबाड़ी तथा अन्य संबंधित विभागों की कारगुजारी का जायजा लेते एडीसी जौहल ने बताया कि जिले के जिन किसानों ने खेती मशीनरी पर सबसिडी लेने के लिए तीस नवंबर तक आवेदन दिए थे, उन सभी 1491 किसानों को इस सबसिडी का लाभ मिला है।
उन्होंने जिले में किसानों को खेतीबाड़ी के लिए खादों और अन्य खेती से संबंधित वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा मिशन तहत 717 टन जिंक सल्फेट का वितरण विभिन्न ब्लाकों द्वारा किया जा रहा है। इसी तरह फसली विविधता के तहत मक्की बीजने वाले किसानों को बनती वित्तीय सहायता भी उनके खातों में डाली जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डा. राजिंदर सिंह सोही ने बताया कि जिले में लगभग 285000 हेक्टेयर रकबे में गेहूं की बिजाई का कार्य पूरा हो चुका है। इसी तरह ही लगभग दो हजार हेक्टेयर रकबे में सरसों की बिजाई हुई है। इसी दौरान अन्य संबंधित विभागों की प्रगति का भी जायजा लिया गया।