{"_id":"35f3fb47a580ff76b9e7db2e2fec0e64","slug":"congress-strike-in-punjba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आज चक्का जाम करेगी कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आज चक्का जाम करेगी कांग्रेस
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jan 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस आज पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ चक्का जाम करेगी। इस दौरान दोपहर 12 से दो बजे तक सिर्फ ट्रैफिक रोका जाएगा। न ट्रेन रूट बाधित किया जाएगा और न ही बाजार या अन्य संस्थान बंद कराए जाएंगे।
ड्रग्स तस्कर जगदीश भोला द्वारा कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लेने के बाद कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हमला बोला है। इस केस की जांच सीबीआई को देने की मांग को लेकर वीरवार को चक्का जाम होगा।
पार्टी की गुटबाजी से जूझ रहे प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में सरकार के खिलाफ यह पहला आंदोलन है। इसलिए बाजवा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
विज्ञापन
अगर आंदोलन कामयाब न हुआ तो विरोधी गुट हाईकमान तक सारी बात पहुंचा देगा। वहीं, सरकार के सामने भी पोजीशन कमजोर होगी। इसे देखते हुए बाजवा गुट ने चक्का जाम को कामयाब बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है।
बाजवा गुट के सीनियर नेताओं को अपने-अपने हलकों में आंदोलन की कमान संभालने को कहा गया है, जो जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ कॉर्डिनेट करेंगे। पार्टी का मानना है कि सारे शहर में जाम लगाना संभव नहीं है।
अगर हाईवे जाम किए जाते हैं तो पूरा पंजाब खुद ही रुक जाएगा। इसलिए फोकस हाईवे जाम करने पर ही रहेगा। बुधवार को सभी जिलों में चक्का जाम की तैयारी को लेकर बैठकें की गईं। जिनमें सभी पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में वर्कर लाने को कहा गया है।