फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress Leaders Protest Against inflation in Punjab

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल: पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में सड़क पर हंगामा

Sat, 02 Apr 2022 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 05:22 PM IST
सार

लुधियाना में कांग्रेसी नेता परमिंदर मेहता की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ दरेसी रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंक कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Congress Leaders Protest Against inflation in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों और महंगाई के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन किया गया। जालंधर में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के सामने प्रदर्शन किया गया। हालांकि कई सीनियर नेताओं ने इस प्रदर्शन से किनारा रखा। मेयर से लेकर अधिकतर पार्षद गायब रहे। प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की महंगाई की मार से जनता की कमर टूट रही है। उपाध्यक्ष कांग्रेस देहात सुरिंदर गाखल ने केंद्र सरकार ही नहीं अपनी ही पार्टी के विधायकों पर भी गुस्सा निकालते हुए कहा कि सीनियर नेताओं ने कांग्रेसी वर्करों का साथ ही नहीं दिया, जिस कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, जिला देहाती प्रधान दर्शन सिंह, जिला शहरी प्रधान बलराज ठाकुर शरीक हुए लेकिन जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने धरने से किनारा रखा। विधायक परगट सिंह व बावा हेनरी भी धरने में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

कांग्रेस के सीनियर नेता परमिंदर मेहता ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप

लुधियाना में कांग्रेसी नेता परमिंदर मेहता की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ दरेसी रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंक कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मेहता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने सात साल के कार्यकाल में महंगाई के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। देश में गरीबों व बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। इस दौरान कामर्शियल व घरेलू एलपीजी सिलिंडरों व मोटरसाइकिल पर फूलों के हार डाल कर श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed