फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress leader Parminder Mehta demands FIR Against Actress Kangana Ranaut in Ludhiana

आजादी पर टिप्पणी: लुधियाना में कांग्रेसी नेता ने कंगना रणौत के खिलाफ दी शिकायत, मामला दर्ज करने की मांग

Fri, 12 Nov 2021 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 04:40 PM IST
सार

सीपीआई नेता डॉक्टर अरुण मित्रा ने कहा कि कंगना ने कहा कि देश को आजादी भीख में मिली है, इस पर भाजपा को अपना पक्ष साफ करना चाहिए।

विज्ञापन
Congress leader Parminder Mehta demands FIR Against Actress Kangana Ranaut in Ludhiana
अदाकारा कंगना रणौत पर केस दर्ज करने की मांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने के बाद देश की आजादी को लेकर दिए बयान पर अभिनेत्री कंगना रणौत एक बार फिर से विवादों में घिर चुकी हैं। लुधियाना से कांग्रेसी नेता परमिंदर मेहता ने पुलिस कमिशनर को शिकायत देकर अदाकारा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं केंद्र सरकार से रणौत को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की भी मांग की है। वहीं सीपीआई ने कंगना के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते भाजपा को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली सूची, सभी मौजूदा विधायकों को मौका
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता परमिंदर मेहता ने बताया कि कंगना पहले भी इस तरह के गलत बयानबाजी करती आ रही है। किसान आंदोलन में शामिल होने वाली बुजुर्ग महिला पर ऐसी टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनका सभी जगह विरोध हुआ था। हैरानीजनक बात है कि इस तरह की बयान पर केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। अब देश की आजादी पर इस तरह की टिप्पणी कर उन्होंने पूरे देश वासियों के भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, लाल लाजपत राय, भगत सिंह जैसे असंख्य देशभक्तों ने यह आजादी दिलाई है। आजादी की जंग में 90 प्रतिशत शहीद पंजाब से हैं। एक सोची समझी साजिश के तहत यह बयान देकर पंजाबियों की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है। कंगना ने देश व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश है। इसलिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र देकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। 

वहीं सीपीआई नेता डॉक्टर अरुण मित्रा ने कहा कि कंगना ने कहा कि देश को आजादी भीख में मिली है, इस पर भाजपा को अपना पक्ष साफ करना चाहिए। बड़े दुख की बात है कि कंगना के बयान पर अभी तक देश के प्रधानमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे साफ जाहिर होता है कि वह उनके बयान से सहमत है। कंगना के बयान से देश की आजादी के लिए अपना प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का अपमान हुआ है। इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि उनसे तुरंत पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेकर उनके खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed