फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM Bhagwant mann pays tribute to martyr Udham Singh on his martyrdom day in Sunam

Punjab: शहीद उधम सिंह को सीएम मान ने दी श्रद्धांजलि, पांच अगस्त को संगरूर मेडिकल कॉलेज का करेंगे शिलान्यास

Sun, 31 Jul 2022 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 04:34 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार, शहीदों को लेकर जरा भी सियासत नहीं करेगी। जबकि पिछली सरकारों ने शहीदों की आड़ में सियासत भी की और लोगों के खून पसीने की कमाई भी लूटी। सबसे दुखद पहलू यह है कि लोगों की शक्ति से पद हासिल करने वाले शहीदों की शहादतों पर सवाल उठाते हैं।

विज्ञापन
CM Bhagwant mann pays tribute to martyr Udham Singh on his martyrdom day in Sunam
सुनाम में सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहीद उधम सिंह के 83वें बलिदान दिवस पर पंजाब सरकार ने राज्यस्तरीय श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया। रविवार को सुनाम में आयोजित समागम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार का मुख्य एजेंडा शहीदों की सोच पर पहरा देते हुए ईमानदार व पारदर्शी व्यवस्था देना है। पंजाब का एक-एक पैसा बचाकर जनकल्याण पर खर्च किया जाएगा। पांच अगस्त को सीएम मान संगरूर में नए मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखेंगे। यह आप सरकार का पहला मेडिकल कॉलेज होगा। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सूबे के विकास प्रोजेक्टों के लिए पिछली सरकारों की तरह आंखें मूंदकर ग्रांट जारी नहीं की जाएगी। बल्कि पैसे की बचत कर जन कल्याण पर खर्च किया जाएगा और उच्च स्तरीय विकास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद उधम सिंह की शहादत पूरी दुनिया में एक मिसाल है। यह महान योद्धा ने पूरे 21 साल तक अपने लक्ष्य पर कायम रहे और जलियांवाला नरसंहार की सीने में जल रही ज्वाला को बुझने नहीं दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने, ब्रिटिश साम्राज्य की जड़े हिलाकर रख दी थीं। लंदन में उन्होंने वह केकस्टन हाल देखा है। सुनाम की धरती पर कई महान शहीद पैदा हुए हैं और उनके लिए गर्व की बात है कि वह भी सुनाम में जन्मे हैं। आप सरकार, शहीदों को लेकर जरा भी सियासत नहीं करेगी। जबकि पिछली सरकारों ने शहीदों की आड़ में सियासत भी की और लोगों के खून पसीने की कमाई भी लूटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे दुखद पहलू यह है कि लोगों की शक्ति से पद हासिल करने वाले शहीदों की शहादतों पर सवाल उठाते हैं। जनरल डायर को सिरोपे देकर सम्मान देने वालों को उचित ठहराना क्या जलियांवाला बाग में शहीद होने वालों की तौहीन नहीं है। शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की फांसी पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्वजों के हस्ताक्षर हैं। 

मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में पिछली सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि नियम व कायदों को अपने हितों के अनुरूप ढालकर पंजाब की अर्थव्यवस्था व हितों को चूना लगाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कई मामलों की फाइलों की गहन जांच चल रही है। मुख्यमंत्री ने सूबे में सीवरेज सुविधा देने का आगाज किया और सुनाम के लौंगोवाल के लिए सवा पांच करोड़ देने की घोषणा की। सुनाम में एक करोड़ 66 लाख से बनने वाले नए स्टेडियम का नींव पत्थर भी रखा। चीमां मंडी में पांच करोड़ से सब तहसील कार्यालय व बस स्टैंड बनाने की घोषणा की। समागम को वित्त मंत्री हरपाल सिंह, शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा, खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी ने संबोधित किया और शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धा सुमन भेंट किया।

पांच अगस्त को सीएम करेंगे मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया कि संगरूर में पांच अगस्त को नए मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार का यह पहला मेडिकल कॉलेज होगा, जोकि संत अतर सिंह कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के नाम से जाना जाएगा, जिसका प्रोजेक्ट तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि संत अतर सिंह महान विद्वान थे और बनारस विश्वविद्यालय का नींव पत्थर इनके कर कमलों द्वारा रखा गया था। इस मेडिकल कॉलेज के लिए श्री अंगीठा साहिब ट्रस्ट मस्तुआना ने 25 एकड़ जमीन दान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहला बैच एक अप्रैल 2023 से शुरू होगा और यहां एमबीबीएस की 75 सीटें होंगी। सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से डिजिटल होगा और तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पूरे मालवा इलाके को इससे लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed