फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Clash between AAP leaders over anti-drug campaign in Halwara, Punjab

Punjab: हलवारा में नशा विरोधी मुहिम को लेकर आप नेताओं में भिड़ंत, विवाद के बाद एससी विंग प्रधान ने मांगी माफी

Sun, 16 Mar 2025 09:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Mar 2025 09:33 AM IST
सार

शनिवार सुबह यह विवाद तब बढ़ गया जब मेवा सिंह ने फेसबुक लाइव के जरिए सरपंच सुखविंदर सिंह के खिलाफ अपशब्द कहे और उन पर गंभीर आरोप लगाए। इस वीडियो के वायरल होते ही हलवारा गांव में हंगामा मच गया।

विज्ञापन
Clash between AAP leaders over anti-drug campaign in Halwara, Punjab
गुस्साए लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार की 'युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम के तहत पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी बीच, आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच इस मुद्दे पर आपसी टकराव देखने को मिला। हलवारा गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह और पार्टी के हल्का रायकोट एससी विंग प्रधान मेवा सिंह के बीच विवाद शनिवार को सड़क पर आ गया।

विज्ञापन


सरपंच सुखविंदर सिंह लंबे समय से गांव को नशा मुक्त करने के प्रयासों में जुटे हैं और उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ कमेटी गठित कर पुलिस से सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया। इसके तहत, उन्होंने नशा तस्करों की जमानत करवाने वालों के खिलाफ भी जुर्माना लगाने का प्रस्ताव रखा। वहीं, मेवा सिंह ने उन पर गांव के युवाओं को झूठे मुकदमों में फंसाने और नशा करने वालों को नशा तस्कर बताकर जेल भेजने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




शनिवार सुबह यह विवाद तब बढ़ गया जब मेवा सिंह ने फेसबुक लाइव के जरिए सरपंच सुखविंदर सिंह के खिलाफ अपशब्द कहे और उन पर गंभीर आरोप लगाए। इस वीडियो के वायरल होते ही हलवारा गांव में हंगामा मच गया। जवाब में, सरपंच ने गुरुद्वारा साहिब के स्पीकर से इस मुद्दे को उठाया और गांववासियों को चौराहे पर इकट्ठा होने का आह्वान किया। इस दौरान लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, रायकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार ने अपने निजी सचिव कमल सुखाणा को समझौता करवाने के लिए भेजा। सरपंच सुखविंदर सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि यदि गांव को नशा मुक्त करना और नशा तस्करों पर कार्रवाई करवाना गलत है, तो वे अपने पद और पार्टी दोनों को छोड़ने के लिए तैयार हैं।

हालात को बिगड़ता देख पुलिस और पार्टी नेताओं ने मेवा सिंह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए राजी कर लिया। शाम होते-होते मेवा सिंह ने जनता के सामने अपने बयान के लिए खेद व्यक्त किया, जिससे मामला शांत हुआ और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।


गौरतलब है कि हाल ही में हलवारा में पुलिस ने कई युवाओं को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। इसके चलते एक आरोपी के भाई ने सरपंच को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और धमकी देने के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed