{"_id":"668eb0f8222e8504860890e2","slug":"civil-hospital-ludhiana-mortuary-worker-selling-shrouds-of-unclaimed-dead-bodies-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: सिविल अस्पताल में कफन का खेल, मोर्चरी कर्मी लावारिस शवों के कफन बेच चला रहा था अपनी दुकानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: सिविल अस्पताल में कफन का खेल, मोर्चरी कर्मी लावारिस शवों के कफन बेच चला रहा था अपनी दुकानदारी
Wed, 10 Jul 2024 09:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:35 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना सिविल अस्पताल का कर्मचारी लावारिस शवों के कफन बेचने का धंधा कर अपनी ही दुकानदारी चला रहा था। अस्पताल की मोर्चरी मे तैनात कर्मचारी की यह काला धंधा कर रहा था।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब के लुधियाना के सरकारी अस्पताल में एक कर्मचारी की शर्मनाक हरकत का खुलासा हुआ है। सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में लावारिस शवों के कफन बेचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सेहत विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. अमरजीत कौर ने बताया कि इस मामले में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जांच की जा रही है। एसएमओ डॉ. मनदीप सिद्धू को जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुए डॉक्टरों का पैनल गठित किया है।
विज्ञापन
दरअसल, अस्पताल में एक समाजसेवी संस्था अज्ञात शवों को पोस्टमार्टम के बाद लपेटने के लिए हर महीने 50 से 60 पीस कफन का कपड़ा भेज रही थी। लेकिन मोर्चरी का एक कर्मचारी सेवा के तौर पर भेजे डेड बॉडी कवर और कफन बेचकर अपनी जेब भर रहा था। वह स्टॉक में धांधलेबाजी करके लंबे समय से मोर्चरी में अपनी दुकानदारी चला रहा था।
विज्ञापन
जब किसी मृत व्यक्ति के परिजन शव को रखवाने या फिर शव को पोस्टमार्टम के बाद ले जाने के लिए आते थे तो आरोपी कर्मचारी उनको डेड बॉडी कवर और कफन बेच देता था। सिविल अस्पताल की मोर्चरी से अज्ञात शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय कई बार पुलिस कर्मीं या फिर कोई समाजसेवी अपने स्तर पर डेड बॉडी कवर व कफन का इंतजाम कर देते थे। ऐसे मामलों में आरोपी कर्मचारी रजिस्टर में फर्जी एंट्री कर देता था और डेड बॉडी कवर व कफन किसी और को बेचकर कागजों में स्टॉक भी पूरा दिखा देता था। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन