फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CISF lady constable Kulwinder Kaur slapped Kangana Ranaut is brave daughter of Punjab said Amritpal Singh

Kangna Ranaut Slapped: अमृतपाल सिंह ने CISF महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 07 Jul 2024 08:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2024 08:58 PM IST
सार

पंजाब के खडूर साहिब के सांसद व खालीस्तानी समर्थक अमृतपाल ने सीआईएसएफ महिला जवान कुवलिंदर कौर को लेकर एक पोस्ट एक्स पर शेयर किया है। कुलविंदर कौर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था। 

विज्ञापन
CISF lady constable Kulwinder Kaur slapped Kangana Ranaut is brave daughter of Punjab said Amritpal Singh
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

अभिनेत्री व हिमाचल प्रेदश के मंडी सीट से निर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर को लेकर पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने एक बयान जारी किया है। अमृतपाल ने कुलविंदर कौर का समर्थन करते हुए कंगना को थप्पड़ मारने के लिए उसे बहादुर कहा है। अमृतपाल सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उसने महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर की जमकर तारीफ की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने 3 दिन पहले ही दिल्ली में सांसद पद की शपथ ली है। वहीं, थप्पड़कांड के बाद सीआईएसएफ ने महिला जवान कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ अभी भी जांच चल रही है। हाल ही कुलविंदर कौर का चंडीगढ़ से बैंगलुरु ट्रांसफर किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमृतपाल ने एक्स पर लिखा ये

अमृतपाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम अपनी बहन कुलविंदर कौर के साथ एकजुटता से खड़े हैं। कुलविंदर का साहस पंजाब की बेटियों की ताकत का उदाहरण है। कंगना रनौत ने बार-बार सिख समुदाय, हमारे किसानों और पंजाब की माताओं को परेशान और अपमानित किया है। कुलविंदर कौर ने हमारे समुदाय के प्रति दिखाए गए अनादर का सम्मान और लचीलेपन के साथ करारा जवाब दिया है।

भाई ने किया था ये दावा

महिला जवान कुलविंदर कौर के बेंगलुरु तबादले के बाद उसके भाई शेर सिंह महिवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो जारी किया था। शेर सिंह ने बताया कि उसका जीजा भी सीआईएसएफ में तैनात है। वह बैंगलुरु में पोस्टेड हैं और ऐसे में बहन कुलविंदर कौर भी वहां चली गई है। पहले उनके बच्चे हमारे पास थे, लेकिन अब वे भी साथ चले गए हैं। शेर सिंह ने यह भी कहा था कि कंगना को थप्पड़ मारने की घटना में बहन ने किसी से माफी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed