{"_id":"6235c6eb7a36f633a258f926","slug":"child-died-after-boiled-water-fell-on-him-in-jalalabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में दर्दनाक हादसा: पकौड़े बनाने को उबाल रहे थे आलू, खौलता पानी गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में दर्दनाक हादसा: पकौड़े बनाने को उबाल रहे थे आलू, खौलता पानी गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
Sat, 19 Mar 2022 05:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:35 PM IST
सार
होली वाले दिन चूल्हे के ऊपर एक बड़े बर्तन में आलू उबाले जा रहे थे। साथ ही उक्त बड़े बर्तन के ऊपर एक बर्तन रख उसमें नहाने का पानी गर्म किया जा रहा था।
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलालाबाद में चूल्हे पर रखा उबलता पानी अचानक तीन साल के बच्चे के ऊपर गिर गया। जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। पकौड़े बनाने के लिए आलू उबाले जा रहे थे। यह वारदात क्षेत्र की अग्रवाल गली में होली वाले दिन घटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लाल चंद शर्मा वासी अग्रवाल गली इसी गली में बने मंदिर का पुजारी है। मंदिर के बाहर इनका परिवार पकौड़े की रेहड़ी लगाता है। होली वाले दिन चूल्हे के ऊपर एक बड़े बर्तन में आलू उबाले जा रहे थे। साथ ही उक्त बड़े बर्तन के ऊपर एक बर्तन रख उसमें नहाने का पानी गर्म किया जा रहा था। बच्चा कृष्णा (तीन साल) पुत्र रमन शर्मा खेलता हुआ वहां पहुंचा और उसका हाथ उक्त बर्तन में लग गया। बर्तन का उबलता हुआ पानी बच्चे के ऊपर गिर गया। बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रमन शर्मा ने बताया कि जन्म से ही उसके बेटे कृष्णा के शरीर का विकास रुका हुआ था। उसका इलाज चल रहा था। होली वाले दिन बच्चा घर के प्रांगण में खेल रहा था। बच्चा खेलता हुआ चूल्हे के पास पहुंच गया जहां आलू उबल रहे थे। उसने बर्तन को हाथ से पकड़ना चाहा, जिस कारण उबलता पानी उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। उसने बताया कि पिछले कई साल से मंदिर के बाहर पकौड़ों की रेहड़ी लगाते आ रहे हैं, इसीलिए आलू उबलने रखे थे।
विज्ञापन