{"_id":"6b0aac12d9dab05f31097c3e","slug":"chd-punjab-big-news-today-first-meeting-of-the-bjp-akali-alliance-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Punjab Big News: भाजपा-अकाली गठबंधन की बैठक, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी; जालंधर में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Punjab Big News: भाजपा-अकाली गठबंधन की बैठक, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी; जालंधर में हत्या
Sat, 28 Nov 2026 03:55 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:55 PM IST
सार
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जालंधर में बटे के सामने पिता की हत्या का मामला सामने आया है। अमृतसर में मामूली विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भाजपा-अकाली गठबंधन की पहली बैठक
विज्ञापन
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद शनिवार को दोनों दलों के नेताओं की पहली औपचारिक बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस बैठक के जरिए दोनों दलों ने गठबंधन के साथ आगे बढ़ने का राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर
Trending Videos
नगर निगम चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पांच सीटों पर इंतजार बढ़ गया है। चंडीगढ़ में 23 दिसंबर को निगम चुनाव होने हैं। भाजपा ने 35 वॉर्डों में से 23 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) अब तक दो सूचियों में 17 प्रत्याशियों के नाम जारी कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में युवती से मारपीट
जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के दकोहा इलाके में एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार, पीड़िता डिप्रेशन की मरीज है और उसके माता-पिता की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उसे लगातार परेशान और छेड़छाड़ कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में फायरिंग
अमृतसर के कल्लू का अखाड़ा इलाके में बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। चश्मदीद ने आठ राउंड फायरिंग होने का दावा किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना में एक शख्स घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में शख्स की हत्या
जालंधर के बूटा मंडी इलाके में चाकुओं से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है। बता दें कि शख्स की उसके बेटे के सामने हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर