फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   young man died of drug overdose in Mallanwala

नशे ने लील ली जिंदगी: दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, चाचा बोले-मैं बंदूक उठा लूंगा, फिर न कहना...

Fri, 20 Jun 2025 09:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 09:06 AM IST
सार

मृतक के चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले गांव जैमल वाला में भी एक नौजवान की नशे का टीका लगाते समय मौत हो गई है। इसी तरह प्रतिदिन नशे के सेवन से नौजवानों की मौतें हो रही है।

विज्ञापन
young man died of drug overdose in Mallanwala
नशे की ओवरडोज से युवक की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर की सब तहसील मल्लांवाला में नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई है। दर्शन सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह उसका भतीजा था। वह नशे का आदी था। नशे का टीका लगाने से उसकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मल्लांवाला में सरेआम नशा बिक रहा है। पुलिस को भी इसकी सूचना है लेकिन पुलिस हफ्ता वसूलती है और पकड़ती नहीं है। दर्शन सिंह ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पंजाब में नशा बंद नहीं हुआ तो वह खुद बंदूक उठा लेगा और नशा बेचने वालों को मौत के घाट उतरेगा , फिर ना कहे कि पंजाब में आंतकवादी पैदा हो रहे हैं। मनदीप उनका इकलौता भतीजा था। अपने परिवार का सहारा था। मनदीप के दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन




मल्लांवाला में सरेआम सड़कों पर नशा बेचा जा रहा है। पंजाब सरकार को भी मालूम है और पुलिस को भी पता है कि नशा कहां बिकता है लेकिन आज तक नशा बेचने वालों को पकड़ा नहीं जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने वालों की शिकायत करता है तो पुलिस उससे अपना हफ्ता बढ़ाने को कहती है। इससे लोगों को तो नुकसान हो रहा है और पुलिस को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed