फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young boy fired upon for being stopped from urinating by the roadside

सड़क किनारे पेशाब करने पर टोकना पड़ा महंगा: कपूरथला में युवक पर कर दी फायरिंग, घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 Sep 2026 05:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2026 05:47 PM IST
सार

आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने युवक पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब तीन राउंड फायर किए, जिनमें से दो गोलियां युवक को लगीं।

विज्ञापन
Young boy fired upon for being stopped from urinating by the roadside
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला जिले में सोमवार दोपहर गांव खानोवाल में एक युवक को सड़क किनारे पेशाब करने से रोकना महंगा पड़ गया। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने युवक पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब तीन राउंड फायर किए, जिनमें से दो गोलियां युवक को लगीं। गंभीर हालत में उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय रहम अली निवासी गुज्जरों का डेरा, गांव खानोवाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी-डी हरिंदर सिंह गिल, डीएसपी कपूरथला मेजर डॉ. शीतल सिंह, सीआईए स्टाफ प्रभारी एसआई रमन कुमार और थाना सदर के एसएचओ एसआई मेजर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बहन-बेटियों का हवाला देकर रोका तो तैश में आए युवक
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच दो बाइक सवार युवक खानौवाल गांव में गुज्जरों के डेरे के पास सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुके थे। इसी दौरान रहम अली भैंसें चराकर वहां से आ रहा था। उसने दोनों युवकों को वहां पेशाब करने से यह कहते हुए रोका कि डेरे में बहन-बेटियां रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों युवक तैश में आ गए और उन्होंने पिस्तौल निकालकर रहम अली पर फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड फायरिंग में दो गोलियां रहम अली को लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।


पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच
मौके पर जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध भी नजर आ रहा है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि करीब चार-पांच महीने पहले भी रहम अली और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस इस पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed