फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Yellow alert for rain in punjab two days weather update

Punjab Weather: दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 1.7 डिग्री चढ़ा पारा; गुरदासपुर सबसे गर्म

Wed, 16 Jul 2025 08:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 08:49 AM IST
सार

पंजाब में मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अभी भी तापमान सामान्य के आसपास ही है।

विज्ञापन
Yellow alert for rain in punjab two days weather update
बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार व वीरवार को दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पंजाब के तापमान में 2 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। पंजाब में मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अभी भी तापमान सामान्य के आसपास ही है।
विज्ञापन


सबसे अधिक 35 डिग्री तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह भी फिलहाल सामान्य के पास दर्ज किया गया। सबसे कम 23.2 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा का दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे रहा। मंगलवार को मुख्य रूप से अमृतसर में 23.0 एमएम, बठिंडा में 13.0 एमएम, फाजिल्का में 1.5 एमएम व फिरोजपुर में 0.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में अमृतसर में 9.4 एमएम, लुधियाना में 14.1, पटियाला में 11.4, बठिंडा में 109.6 एमएम, फरीदकोट में 69.2, होशियारपुर में 40.0, फतेहगढ़ साहिब में 36.5, मोहाली में 6.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 33.6 डिग्री, पटियाला का 34.2 डिग्री, पठानकोट का 34.0 डिग्री, बठिंडा का 33.6 डिग्री, फाजिल्का का 32.4 डिग्री और फिरोजपुर का 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 26.6 डिग्री, पटियाला का 27.3 डिग्री, पठानकोट का 25.7 डिग्री, फरीदकोट का 25.6 डिग्री, फिरोजपुर का 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed