फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Word war between AAP Minister Harpal Singh Cheema and Congress leader Amarinder Raja Warring on drug issue

नशे पर वर्ड वॉर:'अकाली व कांग्रेसियों का डोप टेस्ट कराना पड़ेगा' चीमा के बयान पर वड़िंग का पलटवार, किया चैलेंज

Tue, 10 Jun 2025 10:01 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Jun 2025 10:01 AM IST
सार

पंजाब में नशे को लेकर पहले से ही सियासी दलों के बीच जुबानी जंग रही है। विपक्ष हर बार सरकार को घेरते आए हैं। इस बार भी यही हो रहा है। नशे को लेकर एक बार फिर से सता पक्ष और विपक्ष के बीच वर्ड वॉर शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Word war between AAP Minister Harpal Singh Cheema and Congress leader Amarinder Raja Warring on drug issue
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम पर लगातार विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कैबिनेट सब कमेटी के चेयरमैन वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अकाली और कांग्रेसियों पर निशाना साधा। कहा कि पंजाब में नशे के लिए अकाली और कांग्रेस की सरकारें जिम्मेदार हैं। लगता है अकाली और कांग्रेसी विधायकों का डोप टेस्ट कराना पड़ेगा। दरअसल वित्तमंत्री से कांग्रेस के कुछ नेताओं ने किसानों को अफीम की खेती की मंजूरी देकर उनकी आय बढ़ाने की पैरवी की बात कही थी। इस पर चीमा ने अकाली और कांग्रेस की पूर्व सरकारों को कठघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन


वित्तमंत्री चीमा के डोप टेस्ट के बयान पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पलटवार किया। कहा कि वह डोप टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते वित्तमंत्री भी उनके साथ डोप टेस्ट करवाएं। वड़िंग ने कहा कि नेकी और पूछ-पूछ। उन्होंने कहा कि चीमा सरकार में हैं। उन्हें विधानसभा में प्रस्ताव लाकर सभी विधायकों का डोप टेस्ट जरूरी कर देना चाहिए ताकि यह पता चल सके कि कौन-कौन लोग शराब, अफीम या अन्य नशे का सेवन करते हैं।
विज्ञापन


जहरीली शराब कांड में अकालियों से जुड़े लोग शामिल
मीडिया से बातचीत में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत होने के मामले पर वित्तमंत्री ने कहा कि उनके हाथ ऐसे वीडियो और सबूत हाथ लगे हैं, जोकि यह बताते हैं कि जहरीली शराबकांड के आरोपियों में अकाली नेताओं से जुड़े लोग इसमें शामिल है। कई अकाली नेताओं के भतीजे व भाई सरकारी टैंकरों से मेथेनॉल चोरी के मामले में भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ अब अकाली दल का प्रधान बनने की सोच रहे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के बीते रोज एक कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल के एकजुट होने को लेकर दिए बयान के सवाल पर वित्तमंत्री ने तंज कसा। कहा कि जाखड़ पहले कांग्रेस में प्रधान थे। फिर वह भाजपा के प्रधान बन गए। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रखा है। अब लगता है कि वह शिअद के प्रधान बनना चाहते हैं। अकाली दल का प्रधान बनकर शायद वह दोबारा एकजुट होकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed