{"_id":"684afc08fd0b9603af06626a","slug":"vijay-rupani-deep-affection-for-punjabis-come-to-sangrur-week-ago-to-condole-death-of-dhindsa-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Rupani: पंजाबियों से गहरा लगाव... एक हफ्ता पहले ढींडसा के निधन पर शोक जताने संगरूर आए थे रूपाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vijay Rupani: पंजाबियों से गहरा लगाव... एक हफ्ता पहले ढींडसा के निधन पर शोक जताने संगरूर आए थे रूपाणी
Thu, 12 Jun 2025 09:40 PM IST
अंकेश ठाकुर
सुशील कुमार, सुनाम
सुशील कुमार, सुनाम
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:40 PM IST
सार
अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींढसा के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे रूपाणी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और पंजाब भाजपा प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर पंजाब में भी शोक की लहर है। पंजाब भाजपा के नेताओं ने रूपाणी के देहांत पर दुख जताया है। विजय रूपाणी का पंजाब और पंजाबियों के साथ गहरा लगाव था। वह तीन दिन पहले ही पंजाब आए थे। पंजाब से जाते हुए रूपाणी ने पार्टी नेताओं को बताया भी था कि वह पारिवारिक कारणों से विदेश यात्रा में जा रहे है और जल्द लौटेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले चार जून को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी संगरूर में अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। उनके साथ पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना भी थे। तब उन्होंने ढींडसा के बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा को सांत्वना दी थी और वाजपेयी सरकार में ढींडसा की ओर से निभाई जिम्मेदारी को याद किया था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि उन्हें, विजय रूपाणी के साथ रहने के काफी अवसर मिले। इस बड़े नेता के अनुभवों को अपने भीतर समाहित करने की हमेशा कोशिश करते रहे हैं। उनके निधन से स्तब्ध हूं और कहने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। वे बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े राजनेता थे। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को हमेशा तरजीह देने वाले नेता थे। पंजाबियों के साथ उनका गहरा लगाव था।
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एक महान राजनीतिज्ञ और राष्ट्र भक्त थे। कई बार उनका सानिध्य मिला है और उनके पिता महरूम सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ उनके करीबी संबंध थे। अचानक विमान हादसे में उनके जाने की खबर से बेहद दुखी हूं।