फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Under-19 boys cricket trials in Pathankot on March 14

पठानकोट में क्रिकेट ट्रायल: अंडर-19 लड़कों के ट्रायल 14 मार्च को, जन्म प्रमाण पत्र साथ लाएं खिलाड़ी

Mon, 09 Mar 2026 06:19 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 06:19 PM IST
सार

पठानकोट के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बेहतर मौका है। क्रिकेट एसोसिएशन पठानकोट अंडर-19 के लिए ट्रायल ले रही है। यह ट्रायल 14 मार्च को होंगे। 

विज्ञापन
Under-19 boys cricket trials in Pathankot on March 14
सन्नी महाजन और प्रशांत शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन पठानकोट जिले के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों के चयन लिए अंडर-19 लड़कों के क्रिकेट ट्रायल का आयोजन 14 मार्च 2026 को सुंदर कुठेड क्रिकेट ग्राउंड में करेगी। इन ट्रायल्स का उद्देश्य ऐसे होनहार खिलाड़ियों की पहचान करना है जो आगामी क्रिकेट टूर्नामेंटों और प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर सकें।

विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन पठानकोट के सचिव सनी महाजन, संयुक्त सचिव प्रशांत शर्मा और हेड कोच इंदरजीत सिंह ने कहा कि सभी इच्छुक खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे तक मैदान में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को सफेद क्रिकेट यूनिफॉर्म में आना होगा तथा अपने साथ पूरा क्रिकेट किट बैग लाना होगा। प्रतिभागियों को सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होगा। अंडर-19 वर्ग के लिए जन्म तिथि की कट-ऑफ 1 सितंबर 2007 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


एसोसिएशन युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए एक मजबूत और पेशेवर मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों की बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और समग्र फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से इन ट्रायल्स में भाग लेने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed