फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two girl aged 18 and 21 died after being hit by an oil tanker in Mukeriyan

Punjab Accident: 18 और 21 साल की सहेलियों की मौत, तेल टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, शादी में जा रही थी दोनों

Tue, 10 Mar 2026 09:15 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 09:15 PM IST
सार

तेल टैंकर की चपेट में आने से 18 और 21 साल की दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवतियां आपस में सहेलियां थी और शादी में जा रही थी। हादसा होशियारपुर के मुकेरियां में हुआ है। 

विज्ञापन
Two girl aged 18 and 21 died after being hit by an oil tanker in Mukeriyan
मृतक युवतियों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

होशियारपुर के मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आर्मी ग्राउंड के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों (सहेलियों) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर के समय आर्मी ग्राउंड के पास स्थित पेट्रोल पंप से युवतियां स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही सर्विस रोड पर चढ़ीं, उसी समय सर्विस रोड पर आ रहे तेल के टैंकर की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रागिनी (18) पुत्री विजय कुमार और आंचल (21) पुत्री बलवंत सिंह, निवासी वार्ड नंबर-2, गुरुद्वारा कलगीधर कॉलोनी, मुकेरियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां किसी विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थीं और रास्ते में पेट्रोल पंप से स्कूटी में तेल भरवाने के लिए रुकी थीं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल और थाना मुकेरियां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। तेल टैंकर को कब्जे में लेकर ड्राइवर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed