{"_id":"6983756da2885e86ae009354","slug":"trucks-collide-on-baghapura-kotkapura-highway-two-killed-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: बाघापुराना-कोटकपूरा हाईवे दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर, दो की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Accident: बाघापुराना-कोटकपूरा हाईवे दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर, दो की मौके पर मौत
Wed, 04 Feb 2026 10:09 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:09 PM IST
सार
पंजाब के मोगा में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। बाघापुराना-कोटकपूरा हाईवे पर हुआ है। राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
मोगा में हादसा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा के बाघापुराना-कोटकपूरा हाईवे पर गांव समालसर के पास बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रालों (ट्रकों) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के बीच लोग बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनास्थल पर लगे भारी जाम को खुलवाने का काम किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन