फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Transfer of 36 IAS and six PCS officials in Punjab

Transfer: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS और छह पीसीएस की ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

Tue, 04 Mar 2025 03:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Mar 2025 03:24 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पंजाब सरकार ने सोमवार को 36 आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं।

विज्ञापन
Transfer of 36 IAS and six PCS officials in Punjab
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब सरकार में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राज्य सरकार में प्रशासनिक उठा पटक जारी है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने बजट से पहले सोमवार को आदेश जारी कर 36 आईएएस और सात पीसीएस अफसरों के तबादले किए। इस तबादले में बड़ा फेरबदल सरकार के वित्त विभाग में किया गया। वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अजॉय कुमार सिन्हा को पद से हटा दिया गया है। 1997 बैच के आईएएस कृष्ण कुमार को अब वित्त विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


आईएएस कृष्ण कुमार एक अप्रैल को अपना कार्यभार संभालेंगे। मुख्य सचिव ने तब तक उन्हें वित्त विभाग के साथ बजट की तैयारियों में अपनी सेवाएं देने के लिए आदेश दिए हैं। वह जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव का कार्यभार जारी रखेंगे। उनसे कराधान विभाग वित्त आयुक्त का चार्ज वापस ले लिया गया है। आईएएस अजॉय कुमार सिन्हा बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रमुख सचिव, पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन और पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन का चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

आईएएस जसप्रीत तलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव प्लानिंग और टैक्सेशन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व वित्त आयुक्त का चार्ज सौंपा गया है। आईएएस वीरेंद्र कुमार मीणा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का प्रमुख सचिव, आईएएस विकास गर्ग को आवास एवं शहरी विकास विभाग का प्रमुख सचिव, आईएएस राहुल तिवारी को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का प्रमुख सचिव, आईएएस अलकनंदा दयाल को कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का प्रमुख सचिव और आईएएस अजीत बालाजी जोशी को ग्रामीण विकास एवं पंचायत का प्रशासनिक सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। मुख्य सचिव ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि पठानकोट के डीसी गुरदासपुर के डीसी का आईएएस दलविंदरजीत सिंह की ट्रेनिंग खत्म होने तक कार्यभार संभालेंगे और जिन अधिकारियों को चार्ज नहीं सौंपा गया है, वह पर्सोनल विभाग के सचिव को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन आईएएस अफसरों के भी हुए तबादले
  • आईएएस श्रुति सिंह को नई दिल्ली पंजाब भवन का रेजिडेंट कमिश्नर और तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण का प्रशासनिक सचिव का कार्यभार सौंपा।
  • आईएएस दिलराज सिंह काे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव, संसदीय मामलों का प्रशासनिक सचिव और फूड एंड ड्रग्स विभाग का कमिश्नर का चार्ज।
  • आईएएस अभिनव को पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का प्रशासनिक सचिव का कार्यभार सौंपा।
  • आईएएस अमित ढाका को महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का निदेशक, प्रिंटिंग एंड स्टेशन का एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी, पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर।
  • आईएएस आनिंदिता मित्रा को उच्च शिक्षा एवं भाषा और स्कूल शिक्षा विभाग का प्रशासनिक सचिव का कार्यभार सौंपा है।
  • आईएएस मोहम्मद तैय्यब को हॉर्टिकल्चर, भू एवं जल संरक्षण और टेजरी एवं अकाउंट्स का प्रशासनिक सचिव नियुक्त किया है।
  • आईएएस नीलिमा को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी का चीफ एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया है।
  • आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा को फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स का सचिव एवं निदेशक और पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव का चार्ज सौंपा है।
  • आईएएस गौरी पराशर जोशी को पंजाब स्टेट हेल्थ एजेंसी का सीईओ और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के सचिव का कार्यभार सौंपा है।
  • आईएएस बबीता को कृषि आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आईएएस सौरभी मलिक को निदेशक इंडस्ट्री एंड कॉमर्स, पंजाब स्माॅल इंडस्ट्री एक्सपोर्ट कारपोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर और पंजाब स्टेट इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट कारपोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार सौंपा है।
  • आईएएस विनीत कुमार को पर्साेनल विभाग का विशेष सचिव और पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है।
  • आईएएस बलदीप कौर को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा है।
  • आईएएस अमित तलवार को पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर का चार्ज सौंपा है।
  • आईएएस हरगुनजीत कौर को पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट का विशेष सचिव लगाया है।
  • आईएएस राजेश धीमान को विश्व बैंक प्रोजेक्ट का प्रोजेक्ट निदेशक और स्कूल शिक्षा का विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा है।
  • आईएएस मोनीष कुमार को तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण का निदेशक लगाया है।
  • आईएएस परमवीर सिंह को पटियाला नगर निगम आयुक्त का कार्यभार सौंपा है।
  • आईएएस पल्लवी को वॉटर सप्लाई एंड सेनिटेशन का स्पेशल सेक्रेटरी और एचओडी का चार्ज सौंपा है।
  • आईएएस उमा शंकर गुप्ता को ग्रामीण विकास एवं पंचायत का निदेशक एवं विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा है।
  • आईएएस उपकार सिंह को पर्साेनल और विजिलेंस विभाग का विशेष सचिव का चार्ज सौंपा है।
  • आईएएस अजय अरोड़ा को बठिंडा नगर निगम का आयुक्त लगाया है।
  • आईएएस दलविंदरजीत सिंह गुरदासपुर का डिप्टी कमिश्नर लगाया है।
  • आईएएस हरप्रीत सिंह को एडीसी फतेहगढ़ साहिब का चार्ज सौंपा है।
  • आईएएस कंचन को एडीसी बठिंडा का चार्ज सौंपा है।
  • आईएएस अर्पणा एमबी एडीसी जालंधर का चार्ज।
  • आईएएस सिमरनदीप सिंह काे को-ऑर्डिनेशन का एडिशनल सेक्रेटरी और चीफ सेक्रेटरी स्पेशल डयूटी ऑफिसर का चार्ज।
  • आईएएस नितेश कुमार जैन को जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का मुख्य प्रशासक लगाया है।
  • आईएएस अक्षिता गुप्ता को नगर निगम फगवाड़ा आयुक्त का कार्यभार सौंपा है।

इन पीसीएस अफसरों के भी तबादले
आदेश के मुताबिक पीसीएस रूपिंदर पाल सिंह काे एडीसी लुधियाना, पीसीएस रजब ओबरॉय को रेवेन्यू एंड रिहैबिलेशन का जॉइंट सेक्रेटरी, पीसीएस अमित महाजन को चीफ सेक्रेटरी स्पेशल ड्यूटी पर, पीसीएस अनुप्रिता जोहल को एडीसी बरनाला, पीसीएस गीतिका सिंह काे एडीसी एसएएस नगर, अमरिंदर सिंह टिवाना को एडीसी पटियाला और पीसीएस जीवन जोत कौर को एनआरआई अफेयर्स का डिप्टी सेक्रेटरी का कार्यभार सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed