फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three died in Moga road accident

मोगा में बड़ा सड़क हादसा: दीवार से टकराई कार, तीन लोगों की मौत; नशे में धुत ड्राइवर जमीन पर गिरा

Mon, 21 Sep 2026 08:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2026 08:04 PM IST
सार

मोगा में तेज रफ्तार कार की दीवार से टक्कर होने पर तीन लोगों की मौत हो गई। कार चालक नशे में धुत था जिसके कारण ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Three died in Moga road accident
मोगा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा जिले के गांव मल्लके में कार के दीवार से टकराने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर नशे की हालत में था। हादसे के बाद जैसे ही वह गाड़ी से निकला तो लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा।  इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हे।

विज्ञापन


ड्राइवर नशे में था धुत
जानकारी के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार चालक ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था। गांव मल्लके में तेज रफ्तार और नशे के कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कुलदीप सिंह निवासी माड़ी मुस्तफा, जिला मोगा, वकील सिंह  निवासी गांव कौणी, जिला फरीदकोट, आठ वर्षीय मासूम बच्चे गुरकीरत की मौत हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति अमृतपाल सिंह और आकाशदीप को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत ठीक है। वहीं, तीनों मृतकों के शवों को उनके परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के अपने-अपने घर ले गए।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक घटनास्थल दोनों जिलों की सीमा फरीदकोट और मोगा की सीमा के नजदीक होने के कारण हादसे के बाद दोनों जिलों की पुलिस 10 से 11 घंटे तक क्षेत्राधिकार और सीमा विवाद में ही उलझी रही। रविवार रात करीब 10:00 बजे हुए इस हादसे के बाद ना तो थाना समालसर की पुलिस मौके पर पहुंची और ना ही थाना कोटकपूरा पुलिस ने कोई सुध ली। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद जाकर थाना समालसर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed