फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sukhbir Badal resignation will be reconsidered working committee members warned to leave the party

सुखबीर का इस्तीफा: चंडीगढ़ में बैठक, वर्किंग कमेटी ने दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी, जिला प्रधान करेंगे फैसला

Mon, 18 Nov 2024 09:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 09:04 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनका इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं हुआ है। सोमवार को चंडीगढ़ में वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। 

विज्ञापन
Sukhbir Badal resignation will be reconsidered working committee members warned to leave the party
सुखबीर बादल - फोटो : twitter @officeofssbadal

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में चार अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें सुखबीर बादल के इस्तीफे, चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा की नई इमारत के निर्माण के लिए 10 एकड़ जमीन दिए जाने, मंडियों में धान की खरीद व लिफ्टिंग के अलावा किसानों पर डीएपी खाद का संकट और बंदी सिंहों के मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक के बाद कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने बताया कि अध्यक्ष सुखबीर बादल का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया गया है। उनके इस्तीफे पर कमेटी के सदस्यों ने पुनर्विचार करने की मांग रखी है। ऐसे में इस्तीफे पर अब प्रदेश के सभी जिला प्रधानों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें उनके समक्ष भी इस्तीफे पर राय ली जाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि न केवल जिला प्रधानों के साथ बल्कि प्रदेश के हर जिला में बनी इकाइयों से भी इस पर लिखित रूप में राय मांगी जाएगी।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों ने भी इस्तीफा देने की पेशकश की
वर्किंग कमेटी में मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इस दौरान कमेटी के सभी सदस्यों ने कहा कि अगर अध्यक्ष सुखबीर बादल का इस्तीफा मंजूर होता है तो वह भी पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। भूंदड़ ने कहा कि जिला अध्यक्षों, हलका इंचार्जों, शिरोमणि कमेटी के सदस्यों और यूथ अकाली दल तथा महिला अकाली दल के सदस्यों ने इस्तीफा नामंजूर किए जाने की पेशकश की है। वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू होने से पहले यूथ अकाली दल के प्रधान सरबजीत सिंह झिंझर ने वर्किंग कमेटी के समक्ष पेश होकर शिअद प्रमुख सुखबीर बादल के इस्तीफे को नामंजूर किए जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक को तत्काल रूप से प्रस्ताव खारिज करना चाहिए: चीमा
पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा की नई इमारत बनाए जाने के लिए 10 एकड़ जमीन दिए जाने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाना एक सोची समझी साजिश है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने एक बयान दिया है जिसमें कहा है कि अभी प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चल रहे उपचुनावों के कारण राजनयिक बयान देने के बजाय प्रशासक को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वे इसकी अनुमति हरगिज नहीं देंगे। 


आप सरकार की निंदा 
कमेटी ने आप सरकार की इस बात के लिए भी निंदा की कि उसने पिछली सुनवाई की तारीख पर बंदी सिंह बलवंत सिंह राजोआणा को पैरोल पर रिहा करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया। इसने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने पहले बंदी सिंह दविंदरपाल सिंह भुल्लर को रिहा करने का वादा करके और फिर सात बार उनकी विशेष माफी याचिका को खारिज करके सिख समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed