फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Stubble burning cases increase in Pakistan Punjab air quality in Punjab Haryana deteriorates

खुलासा: भारत के नहीं, पाकिस्तान के पंजाब में जल रही ज्यादा पराली... आने वाले दिनों में और जहरीली होगी हवा

Wed, 22 Oct 2025 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 01:52 PM IST
सार

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है लेकिन दिवाली की रात हुई आतिशबाजी और पाकिस्तान के पंजाब में पराली जलने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। 

विज्ञापन
Stubble burning cases increase in Pakistan Punjab air quality in Punjab Haryana deteriorates
खेतों में जल रही पराली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान पंजाब में भी पराली जलाने के मामलों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। वहां भारतीय पंजाब से भी अधिक पराली जल रही है। पूरे उत्तर भारत पर इसका असर देखने को मिल रहा है क्योंकि पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों की वायु गुणवत्ता खराब होनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) चंडीगढ़ की संयुक्त टीम की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है जिनके अनुसार आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। अगले दो सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाले हैं क्योंकि धान की कटाई के साथ पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब में 58 प्रतिशत कमी

रिपोर्ट के अनुसार 1 सितंबर से 20 अक्तूबर तक पाकिस्तान के पंजाब में पराली जलाने के अब तक 3472 मामले सामने आ चुके हैं जबकि भारतीय पंजाब में सिर्फ 471 और हरियाणा में अब तक 281 जगह पराली जली है। अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो पंजाब में पराली जलाने के अब तक 58 प्रतिशत मामले कम हो गए हैं जबकि हरियाणा में 65 प्रतिशत कमी आई है। अगर दिवाली के दिन की बात की जाए तो 20 अक्तूबर को पाकिस्तान के पंजाब में 1750 जगह पराली जली है वहीं भारतीय पंजाब में 200 और हरियाणा में 61 जगह पराली जलाने के मामले पकड़ में आए हैं।

पीयू-पीजीआई की टीम सैटेलाइट से पराली जलाने की मामलों की निगरानी कर रही है। विभागीय टीम की पकड़ से जो मामले बच जाते हैं यह टीम उन मामलों पर भी नजर रख रही है। एक ही दिन में पराली जलाने के इतने मामले सामने आने के बाद यह साफ है कि आने वाले दिनों में पराली जलने के मामलों में बढ़ोतरी होगी जिसका सीधा असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिलेगा। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह और नवंबर के पहले सप्ताह में हर बार ही एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है।

विज्ञापन

और बढ़ेंगे मामले

पीजीआई से इस टीम का नेतृत्व सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डाॅ. रविंद्र खैवाल कर रहे हैं। खैवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी क्योंकि धान की कटाई अब रफ्तार पकड़ेगी। पाक पंजाब में जल रही पराली का असर पूरे उत्तर भारत में अधिक देखने को मिल सकता है क्योंकि वहां पराली जलाने के मामलों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है।

दिवाली पर पराली जलाने के मामलों की स्थिति  

पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्षों के मुकाबले कमी आई है। वर्ष 2024 में दिवाली के दिन 1 नवंबर को  पंजाब में 1315 और हरियाणा में 165 जगह दिवाली जली थी जबकि पाकिस्तान पंजाब में पराली जलाने के 1786 मामले सामने आए थे लेकिन इस बार इनकी संख्या कम हो गई है। इसी तरह वर्ष 2023 में 12 नवंबर को दिवाली के दिन पंजाब में 9097 और हरियाणा में 301 जगह पराली जली थी। पाकिस्तान के पंजाब में उस दौरान पराली जलाने के 1622 मामले सामने आए थे। इस तरह प्रदेश में दिवाली के दिन पिछले कई साल के मुकाबले पराली जलाने के मामले कम हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed