Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Strength of Industries Punjab Ranks 10th Nationwide in Job Creation Small Factories Make Major Contribution

उद्योगों का दम: रोजगार देने में पंजाब देशभर में 10वें नंबर पर, छोटी फैक्टरियां दे रहीं बड़ा योगदान

Fri, 06 Nov 2026 09:29 AM IST
Nivedita राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 06 Nov 2026 09:29 AM IST
सार

पंजाब में कुल 11,761 फैक्टरियां चल रही हैं जिनमें करीब 6.78 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। प्रदेश में 14 तक कर्मचारियों वाली सबसे अधिक 4,139 फैक्टरियां हैं। वहीं, 15 से 19 कर्मचारियों वाली 1,424 और 20 से 29 कर्मचारियों वाली 1,547 फैक्टरियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Strength of Industries Punjab Ranks 10th Nationwide in Job Creation Small Factories Make Major Contribution
पंजाब में उद्योगों का दम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब के उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ लाखों लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। रोजगार देने के मामले में पंजाब देशभर में दसवें स्थान पर है। खास बात यह है कि रोजगार देने में छोटे उद्योगों की भी बड़ी हिस्सेदारी है। 

विज्ञापन


प्रदेश में छोटी फैक्टरियों की संख्या अधिक होना बताता है कि ये रोजगार के प्रमुख केंद्र बनकर उभरी हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में कुल 11,761 फैक्टरियां चल रही हैं जिनमें करीब 6.78 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। प्रदेश में 14 तक कर्मचारियों वाली सबसे अधिक 4,139 फैक्टरियां हैं। वहीं, 15 से 19 कर्मचारियों वाली 1,424 और 20 से 29 कर्मचारियों वाली 1,547 फैक्टरियां चल रही हैं। इसी तरह 30 से 49 कर्मचारियों वाली 1,588 और 50 से 99 कर्मचारियों वाली 1,505 फैक्टरियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, बड़े उद्योगों की संख्या कम होने के बावजूद रोजगार देने में उनकी भी अहम भूमिका है। प्रदेश में 2,000 से 4,999 कर्मचारियों वाली 58 फैक्टरियां चल रही हैं। वहीं, 1,000 से 1,999 कर्मचारियों वाली 112 और 500 से 999 कर्मचारियों वाली करीब 240 फैक्टरियां हैं। इसके अलावा 100 से 199 कर्मचारियों वाली 615 और 200 से 499 कर्मचारियों वाली 524 फैक्टरियां संचालित हो रही हैं।

दूसरे राज्यों की यह है स्थिति 
देशभर में फैक्टरियों के जरिये रोजगार देने के मामले में तमिलनाडु पहले स्थान पर है। वहां की फैक्टरियों में 26.05 लाख लोग काम कर रहे हैं। गुजरात 21.17 लाख कर्मचारियों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 19.99 लाख कर्मचारियों के साथ तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में कुल 21,931 फैक्टरियां संचालित हो रही हैं।

अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 14.60 लाख, हरियाणा में 10.85 लाख, कर्नाटक में 10.27 लाख, तेलंगाना में 8.35 लाख, आंध्र प्रदेश में 6.91 लाख और राजस्थान में 6.79 लाख लोगों को फैक्टरियों में रोजगार मिला हुआ है।


लघु और मध्यम उद्योगों की बढ़ रही भागीदारी
पंजाब में लघु एवं मध्यम उद्योगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ये उद्योग भी रोजगार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लुधियाना में होजरी और साइकिल उद्योग जबकि जालंधर में खेल के सामान और लेदर फुटवियर से जुड़ी फैक्टरियां बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed