{"_id":"6a21021fc7363ffb790c7fc8","slug":"storm-and-rain-alert-for-chandigarh-weather-patterns-to-change-over-three-days-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट: तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट: तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Thu, 04 Jun 2026 10:18 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:18 AM IST
सार
मौसम विभाग ने 4 से 6 जून तक के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 4 जून को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में तापमान में नरमी आने की संभावना है। इसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अगले तीन दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश हो सकती है।
बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने 4 से 6 जून तक के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 4 जून को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
5 और 6 जून को भी मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है। इन दोनों दिनों 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं और बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इससे लोगों को चुभती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि 7 जून से मौसम साफ होने लगेगा और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ धूप तेज हो जाएगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और कमजोर संरचनाओं, होर्डिंग्स व पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।