फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sports revolution in Punjab World class stadiums to be built in villages bhagwant mann government

पंजाब में खेल क्रांति: गांवों में बनेंगे वर्ल्ड क्लास स्टेडियम, युवाओं को नशे से खेलों की तरफ मोड़ने की पहल

Thu, 24 Jul 2025 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 10:12 AM IST
सार

पंजाब सरकार शहरों और गांवों में हर उम्र के लिए खेल और जिम की सुविधा उपलब्ध कराएगी जिससे पंजाब सेहतमंद भी बनेगा। ये सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि नशे से जूझते युवाओं के लिए जीवन की नई शुरुआत है।

विज्ञापन
Sports revolution in Punjab World class stadiums to be built in villages bhagwant mann government
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की धरती आज बदलाव के सबसे निर्णायक दौर से गुजर रही है। और इसका श्रेय जाता है पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को। एक समय था जब गांवों में युवाओं का भविष्य नशे की गिरफ्त में फंसा नजर आता था, लेकिन अब भगवंत मान सरकार ने ऐसा माहौल खड़ा कर दिया है जहां युवा अब नशे से नहीं, खेलों से पहचान बनाने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो किया है वो केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव में खेल स्टेडियम की शक्ल में दिखाई दे रहा है। यह सरकार पंजाब के युवाओं को मैदान दे रही है, दिशा दे रही है और सबसे अहम नशे से मुक्ति की ठोस जमीन भी दे रही है। जहां पर सूबे का युवा अब खेलों में उड़ान भरने के लिए तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन

तीन हजार स्टेडियम का काम शुरू

पूरे पंजाब में मान सरकार ने 10,000 लो-कॉस्ट खेल मैदान और 3,000 हाई-वैल्यू वर्ल्ड क्लास खेल स्टेडियम बनाने का ऐलान किया है, जिनमें से पहले चरण में 3,000 हाई-वैल्यू वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का काम शुरू हो चुका है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने 1184 करोड़ रुपये का भव्य बजट तय किया है। 966 करोड़ रुपये खेल विभाग के सिविल वर्क्स पर, 126 करोड़ रुपये मनरेगा के तहत ग्रासिंग, वॉकिंग ट्रैक और पौधारोपण पर और 102 करोड़ रुपये स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे कि गोल पोस्ट, नेट, झूले और बच्चों के लिए प्ले एरिया पर खर्च होंगे। ये मैदान अब गांवों की नई पहचान बनेंगे। फेंसिंग से सुरक्षित, हरी घास से ढंके, हाई मास्ट लाइटों से रोशन, शुद्ध पानी, साफ-सुथरे टॉयलेट्स और तमाम खेल सुविधाओं से लैस होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

3083 गांवों में जमीन चिन्हित

पंजाब के 3083 गांवों में इन हाई-वैल्यू वर्ल्ड क्लास स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित हो चुकी है और निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सरकार की योजना इतनी पारदर्शी और तेज है कि सभी टेंडर प्रक्रिया महज दो-तीन दिनों में ही पूरी की जा रही है। अब गांवों के युवा सिर्फ टीवी पर क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी या कुश्ती नहीं देखेंगे, बल्कि खुद मैदान में उतरेंगे। जो युवा कभी खाली समय में गलत संगत और नशे की लत का शिकार हो जाते थे, वे अब फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना की ओर बढ़ रहे हैं। यह योजना केवल युवाओं को सेहतमंद और खेलों में आगे बढ़ने के लिए नहीं है, बल्कि ये एक सामाजिक क्रांति भी है। नशे से जूझते समाज को खेल के माध्यम से पुनर्जीवित करना किसी प्रशासनिक आदेश से नहीं, एक मजबूत इच्छाशक्ति से ही संभव होता है, और वह इच्छाशक्ति आम आदमी पार्टी की सरकार में साफ़ झलकती है। 



पंजाब अब बदलेगा, क्योंकि उसका युवा बदल चुका है। वह मैदान चाहता है, मंच चाहता है और अपने दम पर आगे बढ़ने का मौका चाहता है और भगवंत मान की सरकार ने उसे यह सब देना शुरू कर दिया है। आज मैदानों में हंसी है, दौड़ है, मुकाबला है, और सबसे बड़ी बात, अब वहां नशे की कोई जगह नहीं है। ये मैदान उम्मीदों की नई बुनियाद हैं, जहां पंजाब का युवा अब हार नहीं, जीत की आदत डाल रहा है। इसलिए पंजाब अब आगे बढ़ता जा रहा है। और पूरे देश का भी खेलों में मार्गदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed