{"_id":"69a4106d9f13b95d2a03abd6","slug":"sports-complex-will-be-built-in-sunam-at-a-cost-of-rs-29-54-crore-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुनाम में 29.54 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुनाम में 29.54 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल
Sun, 01 Mar 2026 03:40 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:40 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम के नमोल रोड पर 29.54 करोड़ की लागत से बनने वाले 'स्टेट-ऑफ-द-आर्ट' रेजिडेंशियल मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
सुनाम में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नींव पत्थर रखते अरोड़ा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने युवाओं को खेल और करियर की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम के नमोल रोड पर 29.54 करोड़ की लागत से बनने वाले 'स्टेट-ऑफ-द-आर्ट' रेजिडेंशियल मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसमें रेजिडेंशियल हॉस्टल होगा जिसमें 90 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी । साथ ही बायोमैकेनिक्स लैब और फिजियोथेरेपी सेंटर होगा । इसके अलावा मिंग पूल, बॉक्सिंग रिंग, जिम, योगा हॉल और बास्केटबॉल-वॉलीबॉल कोर्ट बनेंगे। तीन मंजिला एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग का निर्माण होगा। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार की 'स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब' मुहिम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर उनकी ऊर्जा को खेलों और रचनात्मक कार्यों में लगाना है। यह कॉम्प्लेक्स स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन