फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Speeding car strikes family returning from vaisakhi fair girl child dies in Bathinda accident news

Punjab: वैसाखी मेले से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मासूम बच्ची की मौत, महिला समेत दो घायल

Tue, 14 Apr 2026 02:56 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 14 Apr 2026 02:56 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में वैसाखी मेले से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Speeding car strikes family returning from vaisakhi fair girl child dies in Bathinda accident news
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बठिंडा के तलवंडी साबो में लगे वैसाखी मेले से लौट रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार को तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अर्जन सिंह निवासी तलवंडी साबो ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ वैसाखी मेला देखने गया था। उसके साथ पत्नी सिमरजीत कौर, बेटी कोमल और भांजी काजल भी थी। मेले से लौटते समय सभी लोग मुख्य  सड़क पर रौड़ी रोड के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अर्जन सिंह की पत्नी सिमरजीत कौर, बेटी कोमल और उनकी भांजी काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बेटी कोमल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना तलवंडी साबो पुलिस ने आरोपी कार चालक की पहचान कर ली है। आरोपी चालक जसप्रीत सिंह निवासी रल्ला जिला मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनाम में ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सुनाम-बठिंडा रोड पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय बलकार सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव कुलार खुर्द के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, बलकार सिंह अपनी बहन से मिलने के लिए मोटरसाइकिल पर शेरों जा रहा था। ताज पैलेस के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार ट्राॅले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी ट्राॅला चालक कुलविंदर सिंह निवासी गांव पंज कोहा, जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed