Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sonia Gandhi Book Reignites Political Row Over Indira Gandhi's Tears After Operation Blue Star

सोनिया गांधी की किताब में दावा: ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा के आंसुओं का जिक्र, छिड़ी सियासी जंग

Wed, 11 Nov 2026 09:08 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 11 Nov 2026 09:08 AM IST
सार

सोनिया गांधी की किताब में दावा किया गया है कि स्वर्ण मंदिर परिसर की तबाही की तस्वीरें देख तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भावुक हो गई थीं। किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी के आंसुओं का जिक्र है। इस पर विरोधियों ने तंज किया है। सिखों को जख्म देने वाले अब आंसू बहाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sonia Gandhi Book Reignites Political Row Over Indira Gandhi's Tears After Operation Blue Star
Sonia Gandhi Book - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई पुस्तक बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव ने पंजाब की राजनीति में 1984 के जख्मों को एक बार फिर हवा दे दी है। इसी मुद्दे पर जुबानी जंग छिड़ गई है। सोनिया की किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनोदशा का जिक्र सूबे में सियासी बहस का विषय बन गया है। 
विज्ञापन


भाजपा व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेताओं ने इस मसले पर कांग्रेस को निशाने पर लिया हुआ है। वहीं, पंजाब कांग्रेस पार्टी का बचाव कर रही है। किताब में सोनिया ने दावा किया है कि जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद जब इंदिरा गांधी को स्वर्ण मंदिर परिसर में हुई तबाही की तस्वीरें दिखाई गईं तो उनके आंसू निकल आए थे। 
विज्ञापन


सोनिया के मुताबिक, इस सैन्य कार्रवाई के बाद इंदिरा गांधी को अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा था। उन्होंने परिवार के सदस्यों को अपनी संभावित मौत के लिए तैयार रहने की बात कही थी। इसके बाद 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अकाली दल ने पूछा, सिखों के दर्द का जवाब कौन देगा

सोनिया के इस बयान पर शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि इंदिरा गांधी को तस्वीरें देखकर दुख हुआ लेकिन ऑपरेशन ब्लू स्टार का फैसला लेने की जिम्मेदारी कौन लेगा? कलेर ने इसे सिख समुदाय और श्री अकाल तख्त साहिब पर सीधा हमला बताते हुए आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में सैकड़ों सिख नौजवान मारे गए। ऑपरेशन के जख्म सिखों की कई पीढ़ियों के दिलों में बने रहेंगे।

 

किताब पढ़ने के बाद जवाब दूंगा : परगट

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी यह पुस्तक नहीं पढ़ी है। वे इस किताब को पढ़ने के बाद जरूर प्रतिक्रिया देंगे। उधर, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार वेरका ने कहा कि कांग्रेस ने कभी ऑपरेशन ब्लू स्टार को उचित नहीं ठहराया। पार्टी पंजाब और पंजाबियों के साथ खड़ी है। सोनिया और राहुल कई बार श्री हरमंदिर साहिब जाकर माथा टेक चुके हैं और सिख समुदाय के दुख में अपनी संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।

 

सिखों के जख्मों से भरा है कांग्रेस का इतिहास : चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब से ताल्लुक रखने वाले राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सिखों और पंजाबियों को दिए गए जख्मों से भरा है। चुघ ने सवाल उठाया कि जब श्री हरमंदिर साहिब में टैंक चलाए गए और तोपें दागी गईं, तब सोनिया गांधी, राजीव गांधी और गांधी परिवार की क्या प्रतिक्रिया थी? राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि इंदिरा के आंसुओं की बात करने से सिखों के खून के दाग नहीं धुलने वाले।
 

अभी कुछ नहीं कह सकते : गोयल

पंजाब में आप सरकार में खनन मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि वे तीन दिन गोवा में खनन मंत्रियों के एक अधिवेशन में गए थे। अब कुछ दिन से त्योहारों में व्यस्त हैं। वे पहले सोनिया गांधी की किताब पढ़ेंगे। उसके बाद ही प्रतिक्रिया दे पाएंगे। फिलहाल वे कुछ नहीं कह सकते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed