फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Social media influencer murdered in Amritsar five people including former Sarpanch killed in Ludhiana punjab

इन्फ्लूएंसर की हत्या: तीन माह पहले विवाद और अब कत्ल, गोल्डी की पोस्ट; पंजाब में पूर्व सरपंच समेत पांच मर्डर

Sun, 04 Oct 2026 11:46 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/अमृतसर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 04 Oct 2026 11:46 AM IST
सार

Who Was Mad Sandhu: अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की दिनदहाड़े हत्या कर दी। लुधियाना में पूर्व सरपंच समेत दो लोगों को कारों में गोलियों से भून डाला। वहीं, खडूर साहिब में एसडीएम गेस्ट हाउस के पास युवक का कत्ल कर दिया गया। शनिवार को पंजाब में पांच लोगों की हत्या की गई।

विज्ञापन
Social media influencer murdered in Amritsar five people including former Sarpanch killed in Ludhiana punjab
Social media influencer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब शनिवार को पांच लोगों की हत्याओं से दहला रहा। अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू को घेर कर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


लुधियाना में दो जगहों पर पूर्व सरपंच समेत दो को कारों में ही गोलियों से भून दिया गया। लुधियाना के ही साहनेवाल इलाके में एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। वहीं, खड्र साहिब में एसडीएम गेस्ट हाउस के पास युवक की पीट-पीटकर जान ले ली गई।
विज्ञापन

Social media influencer murdered in Amritsar five people including former Sarpanch killed in Ludhiana punjab
मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
अमृतसर में मैड संधू की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में मैड संधू पर नई पीढ़ी को खराब करने का आरोप लगाया गया है। इसमें उन स्कूलों को भी चेतावनी दी गई है, जो ऐसे लोगों को अपने यहां मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाते हैं। पुलिस इस पोस्ट और हत्या के बीच संबंध की भी जांच कर रही है।

 
विज्ञापन

Social media influencer murdered in Amritsar five people including former Sarpanch killed in Ludhiana punjab
मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मैड संधू सड़क पर घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर गोली के खोल भी मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 
विज्ञापन

Social media influencer murdered in Amritsar five people including former Sarpanch killed in Ludhiana punjab
मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। एडीसीपी सिटी-2 ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

गोल्डी ढिल्लों ने ली मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी
मैड संधू का करीब तीन महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ विवाद हुआ था। निहंग पक्ष ने उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्हें ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी भी दी गई थी। 

 

Social media influencer murdered in Amritsar five people including former Sarpanch killed in Ludhiana punjab
मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
विवाद के दौरान मैड संधू ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने खुद में बदलाव किया है और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया है। उनका कहना था कि पुरानी वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर साझा किए जाने से विवाद खड़ा किया जा रहा है। गोल्डी डिल्लों के नाम से सामने आई पोस्ट की सत्यता और हत्या में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बाइक सवारों ने कार पर दागीं 10 गोलियां
उधर, लुधियाना के थाना लाडोवाल के अधीन गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीटू (60) की शनिवार देर शाम लाडोवाल बाईपास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह इनोवा से गांव मनेवाल से घुमार मंडी स्थित घर लौट रहे थे। साउथ सिटी रोड पुल के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार घेरकर करीब 10 गोलियां दागीं और फरार हो गए। नवतेज सिंह शाम करीब 6:25 बजे पुल के पास पहुंचे। दो मिनट बाद 6:27 बजे हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पूरी वारदात कार में लगे डैश कैम में कैद हो गई। 

 

खडूर साहिब में फोन करके घर से बुलाया और पीटकर मार डाला
सब डिवीजन खडूर साहिब के एसडीएम गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार रात 33 वर्षीय करनजीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने निजी रंजिश के पहलू पर जांच शुरू कर दी है। गांव नागोके निवासी सकत्तर सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। 
 

थाना श्री गोइंदवाल साहिब की प्रभारी बलजीत कौर ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार के बयान दर्ज किए। सकत्तर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने करनजीत को फोन कर घर से बाहर बुलाया था। देर शाम तक बेटा घर नहीं लौटा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसडीएम गेस्ट हाउस के पास सुबह साढ़े नौ बजे कुछ लोगों ने युवक का अर्थ नग्न शव देखा। सकत्तर सिंह ने मौके पर शव की शिनाख्त की। दो बच्चों के पिता करनजीत सिंह की कुछ लोगों से निजी रंजिश सामने आई है। 

 

हलवारा में कार को घेरकर बरसाईं गोलियां
शुक्रवार देर रात गांव खंजरवाल से माजरी मार्ग पर एक आई-20 कार में सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से कार चालक लाडी खान की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दूसरा युवक रोहित उर्फ बिल्ला अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। 
 

मृतक की पहचान गांव धुंदड़ी निवासी लाडी खान के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसे तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस ने शव लुधियाना सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां तीन डॉक्टर के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। रोहित उर्फ बिल्ला के पंजाब के गैंगस्टर ग्रुप से संबंध हैं। पुलिस को शक है कि हमलावर रोहित को मारने आए थे पर लाडी खान मारा गया। 

लुधियाना में युवक की तेजधार हथियार से हत्या
साहनेवाल में एक युवक की पुरानी दुश्मनी के कारण तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वारदात 1 अक्तूबर की रात को हुई जब दिनेश घर का गैस सिलिंडर खत्म होने पर खाना लेने बाजार जा रहा था।

हमलावरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम के पास दिनेश को घेर लिया। उन्होंने रंजिश के चलते उस पर तेजधार हथियार से कई वार किए। दिनेश के पेट से अंतड़ियां बाहर आ गई और सिर पर भी गहरे घाव थे। गंभीर रूप से घायल दिनेश को परिजन साहनेवाल सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed