फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SKM motorcycle march against central laws in Sunam

SKM का मोटरसाइकिल मार्च: किसान नेता बोले- बिजली एक्ट-2025, लेबर कोड और सीड बिल लागू नहीं होने देंगे

Sun, 04 Jan 2026 12:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:39 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के आह्वान पर संयुक्त मोर्चा के तहत गांवों में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे कानूनों के विरोध में मोटरसाइकिल मार्च निकाला गया।

विज्ञापन
SKM motorcycle march against central laws in Sunam
सुनाम में मार्च निकालते बाइक सवार किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के आह्वान पर संयुक्त मोर्चा के तहत गांवों में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे कानूनों के विरोध में मोटरसाइकिल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान किसानों, मजदूरों और विभिन्न संगठनों के नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस मौके पर नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली एक्ट-2025, लेबर कोड बिल, बीज (सीड) बिल, मनरेगा से संबंधित बिल सहित अन्य कानून किसानों और मजदूर वर्ग के हितों पर सीधा हमला हैं। इन कानूनों के जरिए केंद्र सरकार देश की मंडी व्यवस्था और सार्वजनिक संसाधनों को कारपोरेट घरानों के हवाले करना चाहती है।
विज्ञापन


नेताओं ने स्पष्ट किया कि पंजाब के किसान और आम लोग एकजुट होकर इन काले कानूनों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।मोटरसाइकिल मार्च में जिला प्रधान अमरीक सिंह गंधुआं, बीकेयू एकता उगराहां ब्लॉक सुनाम के सचिव राम शरण सिंह, ब्लॉक के प्रेस सचिव सुखपाल सिंह माणक कणकवाल, हरमेल सिंह महिरोक (ऑल इंडिया किसान फेडरेशन), जसवंत सिंह बहिरवाल (राजेवाल), बिजली बोर्ड से अजय कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, रणदीप होर पटोला, जसवीर कौर उगराहां, मनजीत कौर तोलावाल, बलजीत कौर खडियाल, यादविंदर सिंह चठे नट्टके, जीत सिंह गंधुआं सहित छाजली शराब फैक्टरी यूनियन के प्रतिनिधि बिंदरपाल सिंह सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed