फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Six year old child drowned in water in Pathankot and died

पठानकोट में बह गया छह साल का मासूम: पैर फिसलने से खड्ड में गिरा... आधा किमी दूर झाड़ियों में फंसा, चली गई जान

Mon, 25 Aug 2025 03:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 25 Aug 2025 03:04 PM IST
सार

पठानकोट में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश से जहां सड़कें, पुल व घर तक ढह गए वहीं अब छह साल का मासूम पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Six year old child drowned in water in Pathankot and died
मृतक बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। पठानकोट के अर्ध पहाड़ी धार ब्लॉक में रात भर से हो रही बारिश ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। पठानकोट के धार कलां क्षेत्र अधीन आते गांव ढांगू सुराह के रहने वाले परिवार का 6 साल का बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। इस हादसे में मासूम की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरा गांव में मातम छा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मासूम साहिल उफनती बेगमपुरा धाम के निकट ढांगू सुराह खड्ड में पानी को देखने निकला था। घर से मुश्किल 100 मीटर दूर किनारे खड़े होकर वह पानी के शोर में खोया था। तभी अचानक मिट्टी खिसकने से उसका पांव फिसल गया और खड्ड के पानी के तेज बहाव में बह गया। कुछ ही पलों में खिलखिलाती हंसी खामोशी में बदल गई। 
विज्ञापन


गांव के लोग बच्चे को बचाने के लिए भागे और पानी से साथ बहते हुए बच्चे को निकलने की कोशिश करते रहे। साहिल आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। ग्रामीण ने उसे एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे मृत घोषित कर दिया। साहिल के पिता परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए मणि महेश यात्रा पर गए हैं और पीछे उनके घर का चिराग बुझ गया। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोहाली में पुलिस एनकाउंटर: बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में घायल, लूटी थी आई-20 कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed