{"_id":"68ffd25138f1e503ae08bf11","slug":"seven-punjabi-men-stranded-in-tajikistan-after-defrauded-by-agent-returns-to-india-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एजेंट ने दिया धोखा... ताजिकिस्तान में फंसे 7 पंजाबी लौटे, दिल्ली एयरपोर्ट से अपने गृह जिले हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एजेंट ने दिया धोखा... ताजिकिस्तान में फंसे 7 पंजाबी लौटे, दिल्ली एयरपोर्ट से अपने गृह जिले हुए रवाना
Tue, 28 Oct 2025 01:43 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:43 AM IST
सार
इन युवकों की सुरक्षित वतन वापसी की जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय ने इन युवकों और भारतीय दूतावास के साथ संपर्क बनाए रखा, जिससे उनकी वापसी संभव हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
नौकरी के लिए ठग के झांसे में आकर ताजिकिस्तान में फंसे पंजाब के सात युवक सुरक्षित भारत लौट आए हैं। सोमवार को ये युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से वे गृह जिले रोपड़ (रूपनगर) के लिए रवाना हुए। युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
इन युवकों की सुरक्षित वतन वापसी की जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय ने इन युवकों और भारतीय दूतावास के साथ संपर्क बनाए रखा, जिससे उनकी वापसी संभव हुई।
विज्ञापन
वापस लौटे युवकों में से एक हरविंदर सिंह बैंस ने बताया कि रोपड़ के एक एजेंट ने उन्हें ताजिकिस्तान में ड्राइवर की नौकरी का वादा किया था, लेकिन वहां उन्हें मजदूरी का काम करने के लिए मजबूर किया गया। सितंबर में ताजिकिस्तान जाने के लिए उन्होंने 1.5 लाख रुपये खर्च किए थे। वहां उन्हें खराब परिस्थितियों में रहना पड़ा और मेहनती काम के बावजूद वेतन नहीं मिला। वापस लौटने वाले युवकों में हरविंदर सिंह बैंस, अवतार सिंह, मनजीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह और हरविंदर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन