फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sarwan Singh Pandher challenge CM Bhagwant mann This will be bigger scandal than the Bahibal Kalan Punjab band

तीन करोड़ पंजाबियों को चैलेंज न करो: पंधेर बोले- बहिबल कलां कांड से भी बड़ा कांड होगा, केंद्र के साथ मान

Mon, 30 Dec 2024 01:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2024 01:05 PM IST
सार

अमृतसर में किसानों के धरने को संबोधित करते हुए सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हमारा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ है। क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की मांगों को मानने और किसानों से बात करने के लिए तैयार नहीं है। 
 

विज्ञापन
Sarwan Singh Pandher challenge CM Bhagwant mann This will be bigger scandal than the Bahibal Kalan Punjab band
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों के समर्थन में आज (सोमवार) पंजाब बंद किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह 7 से शाम 4 बजे तक बंद का आह्वान किया है। पंजाब बंद के चलते किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है और पूरे पंजाब को आज बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


अमृतसर में किसानों के धरने को संबोधित करते हुए सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हमारा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ है। क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की मांगों को मानने और किसानों से बात करने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन




पंधेर ने कहा कि शंभू व खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से किसानों का धरना चल रहा है। खनौरी में एंबुलेंस तैनात की गई है। सरकार की हर कोशिश का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए किसान तैयार हैं। पंधेर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री 3 करोड़ पंजाबियों को चैलेंज कर रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कहीं नहीं रहेगी। बहिबल कलां कांड से बड़ा कांड भी हो सकता है। इसलिए केंद्र सरकार का साथ देना बंद कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र का साथ देना बंद करें मान
पंधेर ने कहा कि पंजाब के किसानों का यह आंदोलन न हरियाणा और न पंजाब सरकार के खिलाफ है, लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार केंद्र की साथ दे रही है। इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को बताना चाहते हैं कि केंद्र का साथ देना बंद कर दें।


डल्लेवाल को उठाने की कोशिश में सरकार
पंधेर ने कहा कि भगवंत मान सरकार का दावा है कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और खड़े रहेगी, लेकिन अंदर खाते वह केंद्र का साथ दे रहे हैं। पंधेर ने पंजाब सीएम मान को चेतावनी दी है कि खनौरी बॉर्डर पर जो पुलिस फोर्स तैनात की है उसे हटा दें। बॉर्डर पर पटियाला रेंज की 5000 फोर्स तैनात है। खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को वहां से उठाने और उनका अनशन खत्म करने की साजिश हो रही है। इसलिए पंजाब में जितने भी धरने पर किसान बैठे हैं वह खनौरी बॉर्डर आने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed