फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Salman Khan came forward to help Punjab sent two boats will adopt many villages of Hussainiwala border

पंजाब की मदद को आगे आए 'भाई': सलमान खान ने भेजी दो नाव, हुसैनीवाला बॉर्डर के कई गांव लेंगे गोद

Sat, 06 Sep 2025 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 04:40 PM IST
सार

पंजाब इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए चारों तरफ से मदद आ रही है। इसी कड़ी में अभिनेता सलमान खान ने फिरोजपुर में दो नाव भिजवाई हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan came forward to help Punjab sent two boats will adopt many villages of Hussainiwala border
सलमान खान ने भेजी नाव - फोटो : संवाद

विस्तार

अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए दो नाव भेजी हैं। आम आदमी पार्टी के जनरल सचिव दीपक बाली ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर हुसैनीवाला बार्डर के कई गांव सलमान गोद लेंगे। बाली शनिवार यहां के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन को दी गई नाव

जनरल सचिव बाली ने कहा कि अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दो नाव भेजी है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद हुसैनीवाला से सटे सीमावर्ती कई गांव सलमान खान की फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन गोद लेगी और उनका विकास करेगी। उन्होंने कहा आज वह बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उनकी समस्या सुनते सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके के पहुंचे हैं। सलमान खान की ओर से दी गई दो नाव भी जिला प्रशासन के हवाले की गई है। 

यह भी पढ़ें: Punjab Floods: लुधियाना के गांव ससराली में धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद, 45 लोगों की मौत

बाढ़ पीड़ितों को राशन और फीड बांटी

उन्होंने कहा कि लोगों को पंजाब सरकार हर प्रकार के मदद कर रही है। स्थिति सामान्य होने के बाद भी उनकी मदद में सरकार को कसर नहीं छोड़ेगी। ये कुदरत की आपदा है, इसे मिलजुल कर ही झेलना पड़ेगा। बाली ने बाढ़ पीड़ितों को राशन और पशुओं की फीड बांटी और उन्होंने कहा पंजाब सरकार की नजर हर व्यक्ति पर है। प्रत्येक व्यक्ति की मदद की जाएगी। 

जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगा हुआ है। इस मौके पर बाली ने गांव गट्टी राजोके के सरपंच प्रकाश सिंह से उनके गांव के हालात संबंधी जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed