फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Floods: लुधियाना के गांव ससराली में धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद, 45 लोगों की मौत

Sat, 06 Sep 2025 02:06 PM IST
शाहरुख खान विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

लुधियाना के ससराली गांव में धुस्सी बांध टूट गया है। बांध बहने के बाद कई इलाकों को पानी भर गया है।  जिला प्रशासन ने ससराली इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Punjab Floods News Dhussi dam broke in Ludhiana village Sasrali, water of Sutlej river entered area
ससराली में धुस्सी बांध को मजबूत करने में जुटी सेना और प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : संवाद
लुधियाना में सतलुज दरिया का पानी महानगर के गांव ससराली इलाके में नुकसान पहुंचा रहा है। लुधियाना के गांव ससराली में धुस्सी बांध टूट गया है। इससे सतलुज दरिया का पानी इलाके में घुसने लगा है। देर रात को गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट की गई और 15 गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया। लोगों से कहा गया कि बच्चों और पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करें। 


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तक धुस्सी बांध का काफी हिस्सा पानी में बह चुका था। जिला प्रशासन ने ससराली इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। धुस्सी बांध को पक्का करने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा 700 मीटर की दूरी पर प्रशासन ने एक और बांध बनाना शुरू किया था। रात को पानी धुस्सी बांध तोड़कर आगे बने बांध के नजदीक पहुंच गया है।
Punjab Floods News Dhussi dam broke in Ludhiana village Sasrali, water of Sutlej river entered area
ससराली में धुस्सी बांध को मजबूत करने में जुटी सेना और प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी
ससराली में बने धुस्सी बांध में दरारें बुधवार को सही की गई थी, लेकिन पानी का बहाव लगातार नीचे से मिट्टी बहा रहा था। देर रात तक लोग बांध के किनारे डटे रहे। इसके बाद प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की कि ससराली का बांध गंभीर दबाव में है। इससे ससराली, बूंट, रावत, हवास, सीड़ा, बूथबढ़, मंगली, टांडा, ढेरी, ख्वाजके, खासी खुर्द, मंगली कादर, मत्तेवाड़ा, मांगट और मेहरबान इलाकों में भी पानी आ सकता है। 

 
Punjab Floods News Dhussi dam broke in Ludhiana village Sasrali, water of Sutlej river entered area
ससराली में धुस्सी बांध को मजबूत करने में जुटी सेना और प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन ने लोगों को राहोंरोड, चंडीगढ़ रोड, टिब्बा रोड, कैलाश नगर, गांव ससराली, खाली कलां मंडी, खाली कलां स्कूल, भूखड़ी स्कूल, मत्तेवाड़ा स्कूल व मत्तेवाड़ा मंडी सहित अन्य जगहों पर बनाए गए स्टे होम में जाने की सलाह दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Floods News Dhussi dam broke in Ludhiana village Sasrali, water of Sutlej river entered area
ससराली में धुस्सी बांध टूटा - फोटो : संवाद
सारी रात बांध पर पहरा देते रहे लोग
ससराली में बने धुस्सी बांध को पानी लगातार नुकसान पहुंचा रहा था। बांध का करीब पचास प्रतिशत हिस्सा टूट चुका है। पूरी रात ससराली व आसपास के गांवों के युवक बांध पर डटे रहे और पहरा देते रहे। सुबह होते ही पंजाब पुलिस और सेना ने बांध की स्थिति को देखते हुए आम लोगों को बांध पर जाने से मना कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
Punjab Floods News Dhussi dam broke in Ludhiana village Sasrali, water of Sutlej river entered area
ससराली में धुस्सी बांध टूटा - फोटो : संवाद
इसके बाद सेना बांध को मजबूत करने में जुटी। मांगट कॉलोनी में भी लोगों ने बांध बनाना शुरू कर दिया है। डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि ससराली में तीन पॉइंट हैं। एक पर हालात खराब हैं। वहां काम चल रहा है। उन्होंने जनता से सोशल मीडिया पर चल रही बांध टूटने की फर्जी खबरों से न घबराने की अपील की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed