Republic Day 2025: पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, 15 जवानों को सराहनीय सेवा मेडल
पंजाब के अतिरिक्त महानिदेशक राजेश कुमार जायसवाल और नीलाभ किशोर को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 15 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस के मौके पर विशिष्ट सेवाओं के लिए पंजाब के दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पंजाब के अतिरिक्त महानिदेशक राजेश कुमार जायसवाल और
नीलाभ किशोर शामिल हैं।
इसी तरह 15 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें धनप्रीत कौर महानिरीक्षक, तेजिंदरजीत सिंह विर्क सहायक महानिरीक्षक, सतीश कुमार उप-निरीक्षक, सुखबीर सिंह सहायक उप-निरीक्षक, इकबाल सिंह उप-निरीक्षक, बलवीर चंद उप-निरीक्षक, जग्रूप सिंह निरीक्षक, हरपाल सिंह सहायक उप-निरीक्षक, बलबीर चंद उप-निरीक्षक, अमरीक सिंह निरीक्षक, लखवीर सिंह सहायक उप-निरीक्षक, हरविंदर कुमार हेड कांस्टेबल, बलविंदर सिंह निरीक्षक, इंदरदीप सिंह निरीक्षक, डिम्पल कुमार सहायक उप-निरीक्षक शामिल हैं।